BIHARBreaking NewsCRIMEMUZAFFARPURSTATE

MUZAFFARPUR: पैसों के लेनदेन के वि’वाद में प्रोपर्टी डीलर पर फा’यरिंग, बाल-बाल बचे..

जिले के मिठनपुरा थाना के मालीघाट चुना भट्ठी रोड में बुधवार की रात एक प्रोपर्टी डीलर पर फाइरिंग की गई। लेनदेन वि’वाद में ह’त्या की नी’यत से फा’यरिंग की गई। लेकिन, वे बाल-बाल ब’च गए। गो’ली दीवार पर जा लगी। बद’माशों ने दूसरी गो’ली फा’यर करने का प्रयास किया। लेकिन, गो’ली लोड नहीं हुई और जमीन पर गि’र गई। पी’डि़त अफरोज आलम उर्फ लक्की चि’ल्लाते हुए बाइक छोड़कर भागे।कुछ दूर आगे मोहल्ले के दर्जनों युवक सरस्वती पूजा की तैयारी पंडाल बनाकर कर रहे थे। लक्की को चि’ल्लाता देख सभी बाहर आ गए।

उसने कहा कि उसपर फा’यरिंग हुई है। यह सुनकर सभी युवकों ने उसे भीतर बैठा लिया और सड़क पर खड़े हो गए। यह देखकर बदमाश भाग निकले। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन की। एक गो’ली ब’रामद किया गया। वहीं दीवार पर गो’ली लगने का निशान भी मिला।लक्की ने बताया कि उसका कुछ लोगों से पैसा लेनदेन का विवा’द चल रहा है। इसी कारण उसकी ह’त्या कर देना चाहते हैं। बताया कि बाइक से तीन बदमाश उसका पीछा कर रहे थे। मौका देखते ही पीछे से फाय’रिंग कर दी। लेकिन, वह ब’च गया। प्रभारी थानाध्यक्ष विजय सिन्हा ने बताया कि आ’रोपितों की पहचान कर ली गई है। गिर’फ्तारी को लेकर छापेमा’री की जा रही है।

Input : Jagran

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.