Breaking News

खुशखबरी, जॉब कैंप से मिलेगी 456 लोगों को नौकरी, 31 जनवरी को लगेगा कैंप, जानें…

नालंदा का जिला मुख्यालय बिहार शरीफ में 31 जनवरी को जॉब कैंप मेला का आयोजन होगा। इसमें नौकरियों की बरसात होगी। मैट्रिक, इंटर, बीए पास बेरोजगारों की विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती होगी। 18 से 35 वर्ग के युवा कैंप में हिस्सा ले सकते हैं। बहाली होने वाले युवाओं को साढ़े सात हजार से 25 हजार रुपए सैलरी वाली नौकरी मिलेगी। कुल 456 अभ्यर्थियों की बहाली होनी है।

बदली सोच, प्राइवेट नौकरी को अहमियत
शहर के कुछ कोचिंग संचालकों ने बताया कि आज के युवाओं की सोच बदल रही है। कुछ साल पहले जहां लोग सरकारी नौकरी करना चाहते थे। वहीं, अब प्रावइवेट नौकरी को अहमियत देने लगे हैं। सरकारी नौकरियों के लिए वैकेंसी कम है। प्रतिस्पर्धा भी अधिक है। इस कारण लोग प्राइवेट नौकरी को पसंद कर रहे हैं। नौकरी के अलावा आज के युवा स्वालंबन का रास्ता भी अपना रहे हैं।

फ्रेशर को भी मिलेगा मौका
विभिन्न कंपनियां जॉब मेला में भाग लेकर युवाओं की बहाली करेगी। इस कैंप की खासियत यह है कि फ्रेशर को भी कंपनियां हायर करेगी। अनुभव नहीं रहने वाले बेरोजगारों को कंपनियां बहाली लेने में टालमटोल करती थी। अब फ्रेशर की बहाली कर कंपनियां उन्हें प्रशिक्षित करेगी।

ऑरिजनल प्रमाण-पत्रों के साथ पहुंचे
जॉब मेला में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को सभी ऑरिजन प्रमाण पत्र लाना होगा। शैक्षणिक प्रमाण पत्र के साथ, मार्क्ससीट, अनुभव प्रमाण पत्र समेत अन्य। इसके अलावा फोटोग्राफ लाना भी अनिवार्य है।

25 हजार रुपए तक सैलरी
रोजगार मेला में विभिन्न पदों पर बहाली होगी। जिसमें साढ़े सात हजार से प्रति माह 25 हजार रुपए की सैलरी होगी। शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर अभ्यर्थी नौकरी प्राप्त करेंगे।

हर माह जॉब कैंप
जिला नियोजन पदाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि रोजगार मेला फ्रेशर युवाओं को भी मौका मिलेगा। बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए जिले में हर माह जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.