Breaking NewsNational

29 जनवरी का राशिफल: मध्यम बनी हुई है ग्रहों की स्थिति, मेष से लेकर मीन राशि के लोगों का ऐसे बीतेगा समय

ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। मंगल, चंद्रमा और शुक्र धनु राशि में हैं। सूर्य, बुध और शनि मकर राशि में हैं। गुरु कुंभ राशि में गोचर में चल रहे हैं। बुध और शुक्र दोनों ही वक्री ग‍ति से चल रहे हैं। ग्रहों की स्थिति अभी भी मध्‍यम बनी हुई है।

राशिफल

मेष-जोखिम से उबर चुके हैं। विषम परिस्थितियों से उबर कर बाहर आ गए हैं। बेहतर समय की तरफ चल पड़े हैं। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और व्‍यापार का भी पूरा-पूरा साथ मिल रहा है। पीली वस्‍तु पास रखें।

वृषभ-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, लग्‍नेश वक्री, प्रेम और संतान भी मध्‍यम है क्‍योंकि पंचमेश भी वक्री हैं। थोड़ा बचकर पार करना पड़ेगा। दशम भाव में गुरु हैं तो वैचारिक दृष्टिकोण से चीजों को सही करते रहेंगे। पीली वस्‍तु का दान करें।

मिथुन-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। प्रेम, बच्‍चों का ख्‍याल रखें। तबीयत के मामले में यह सही समय नहीं है। मां काली की अराधना करते रहें।

कर्क-थोड़ा असमंजस की स्थिति बनी हुई है। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की स्थिति आ सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी असमंजस की स्थिति है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से रुक-रुक कर चलते रहेंगे। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

सिंह-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। प्रेम और व्‍यापार का पूरा-पूरा साथ मिल रहा है। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। अभी थोड़ा रुक जाएं। महत्‍वपूर्ण निर्णय लेने का यह समय नहीं है। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें।

कन्‍या-स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। थोड़ा बचकर पार करें। प्रेम, व्‍यापार का साथ होगा लेकिन गृहकलह का संकेत है। इसका ध्‍यान रखें। पीली वस्‍तु का दान करें

तुला-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। नाक-कान-गला की परेशानी हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम और व्‍यापार सही चलता रहेगा। कुछ नए व्‍यापार की शुरुआत भी संभव है। पीली वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक-रुपए-पैसे का आगमन बढ़ेगा। कुटुम्‍बीजनों में वृद्ध‍ि सम्‍भव है लेकिन पूंजी का निवेश अभी न करें। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और व्‍यापार का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

धनु-एक बहुत विशेष योग का निर्माण हो रहा है। मंगल, चंद्रमा और शुक्र मिलकर कर रहे हैं। कुछ नए सुअवसर प्राप्‍त हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। भाग्‍य साथ देगा। बच्‍चों का स्‍वास्‍थ्‍य सुधरेगा। प्रेम का साथ होगा। शादी तय हो सकती है। शुभ संकेत दिख रहा है। व्‍यवसायिक मामले भी सुलझेंगे। बजरंग बली की अराधना करते रहें।null

मकर-खर्च की अधिकता मन परेशान करेगी। रोजी-रोजगार में थोड़ी परेशानी का अनुभव करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य भी नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम और व्‍यापार का थोड़ा सा मध्‍यम समय ये कहा जाएगा। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य और अर्थ के लिहाज से अच्‍छा है लेकिन संतान और प्रेम के लिहाज से अच्‍छा समय नहीं है। भगवान गणेश की अराधना करते रहें।

मीन-कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर होगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। सरकारी तंत्र से लाभान्वित होंगे। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.