BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में कंटेनर फैक्ट्री से 3.30 लाख की लू’ट, गन पॉइंट पर अ’पराधियों ने वार’दात को दिया अंजाम

मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र के भुसाही चौक के समीप देर रात अप’राधियों ने कंटेनर (खाना रखने वाला) बनाने की फैक्ट्री से 3.30 लाख रुपए लू’ट लिए। छह की संख्या में आए लु’टेरों ने गन पॉइंट पर मैनेजर पंकज कुमार को कब्जे में लेकर वार’दात को अंजाम दिया।

लु’टेरों ने घट’ना के बाद CCTV का हार्ड डिस्क और मैनेजर का मोबाइल भी लू’ट लिया। हथि’यार लह’राते हुए वहां से सभी भाग गए। मैनेजर ने इसकी सूचना पुलिस और फैक्ट्री संचालक को दी। थानेदार अरविंद प्रसाद मौके पर पहुंचे और छानबीन की।

गो’ली मा’रने की दी ध’मकी

गुरुवार की देर शाम समस्तीपुर से आर्डर आया था। वहां से डिलीवरी लेने के लिए गाड़ी आयी थी। कंटेनर गाड़ी पर लोड कर दिया गया। इसी का पैसा काउंटर में रखा हुआ था। देर रात अचानक से छह की संख्या में अपराधियों ने धावा बोल दिया। मजदूर को संदेह हुआ तो उसने गेट बंद करने का प्रयास किया। इसी दौरान अपराधियों ने उसपर पिस्टल तान दिया। गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद मजदूर डर से पीछे हट गया। सभी अपराधी भीतर घुसे और गन पॉइंट पर लूट कर भाग गए।

घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सन्देह के आधार पर आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है। पुलिस जांच में स्थानीय लाइनर के होने का पता लगा है। थानेदार का कहना है कि मैनेजर के लूटे गए मोबाइल से लुटेरों का सुराग पता किया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.