इनौस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और माले विधायक मनोज मंजिल ने कहा है कि खान सर सत्ता की दलाली में लग गए हैं। खान सर इसलिए अपील कर रहे हैं ताकि बिहार बंद सफल नहीं हो। आंदोलन पर ठंडा पानी डाल रहे हैं वे। सीधी बात है यह आंदोलन रेलवे अभ्यर्थियों ने शुरू की है लेकिन अब यह तमाम उन युवाओं का आंदोलन बन गया है जो बेरोजगार हैं।
इसलिए हर बेरोजगार युवक को इसका समर्थन करना चाहिए। कहा कि रेलवे का निजीकरण और उसमें ठेकेदारी देश का कोई युवा नहीं चाहता और सरकार जनभावनाओं के उलट जाकर इसका निजीकरण और ठेकेदारी करने में लगी हुई है। इसको युवा बर्दाश्त नहीं करेंगे।
खान सर को सरकार से धमकी मिली है और वे दिगभ्रमित हैं- गगन कुमार
छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष गगन कुमार ने कहा है कि इसमें खान सर दिगभ्रमित हो गए हैं। डर गए हैंं। लगता है उनको सरकार की ओर से धमकी मिली है इसके बाद उन्होंने आंदोलन में शामिल नहीं होने की अपील की है। गगन ने कहा कि यह आंदोलन अब व्यापक आंदोलन हो गया है और छात्रों-युवाओं की बेरोजगारी से जुड़ गया है। केन्द्र और राज्य सरकारों को रोजगार के अवसर युवाओं को देने ही होंगे। नौकरी देनी ही होगी।




Leave a Reply