BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार : फिर ज’हरीली श’राब पीने से 5 की मौ’त!

शरा’बबंदी वाले बिहार के बक्सर में बुधवार देर रात 5 लोगों की सं’दिग्ध अवस्था में मौ’त हो गई। वहीं, तीन की हालत गंभीर है। मामला डुमरांव के आमसारी गांव का है। मृ’तक के परिजनों ने बताया, ’26 जनवरी की रात मचान पर बैठकर आठों ने शराब पार्टी की थी। इसके बाद आधी रात को सबकी तबीयत बिगड़ गई। जब तक अस्पताल ले जाते तब तक 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 3 की हालत गंभीर है।’

परिजनों का कहना है, ‘गांव के ही एक आदमी से जहरीली शराब खरीदी थी। गांव में शराब बनती है।’ हालांकि, बक्सर SP इस बात से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि मौके पर जांच के लिए पुलिस पहुंची है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

घटना के बाद गांव में पहुंची पुलिस।

घटनास्थल पर छानबीन में जुटी पुलिस।

मरने वालों में आमसारी गांव के आंनद कुमार (20), रिंकु सिंह (35), दीनू सिंह (48), शिव मोहन यादव (45), सुखु मुसहर (55) शामिल हैं। वहीं, बंटी सिंह, मुन्ना चौधरी और संजय चौधरी की हालत गंभीर है। सभी को बक्सर शिवरात्रि हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

घटनास्थल पर छानबीन में जुटी पुलिस।

घटना के बाद गांव में पहुंची पुलिस।

बक्सर SP नीरज कुमार ने बताया, ‘मौत की सूचना मिली है। मौके पर पुलिस पदाधिकारी पहुंचे हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। अभी मौत कैसे हुई कुछ कहा नहीं जा सकता है।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.