BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार : शिक्षक ने छात्रा के साथ किया गंदा काम

नालंदा के बिहारशरीफ मुख्यालय स्थित सदर मेमोरियल स्कूल के शिक्षक सैयद शाहनवाज अख्तर द्वारा स्कूली छात्रा के साथ गंदा काम करने का मामला सामने आया है। शिक्षक सैयद शाहनवाज पर आरोप है कि उसने गलत नियत से बड़ी पहाड़ी स्थित हिरण्य पर्वत पर ले जाकर छात्रा से गलत काम करने का प्रयास किया।

रहुई थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा ने बिहार थाना में उक्त शिक्षक के खिलाफ 25 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज कराते हुए यह कहा कि सदर मेमोरियल स्कूल के भूगोल विषय के शिक्षक सैयद शाहनवाज अख्तर करीब 1 माह पूर्व से उक्त छात्रा से चैटिंग कर रहा था। जब पीड़ित छात्रा स्कूल में कॉपी लेने के लिए पहुंची तो भूगोल शिक्षक उसे बहला-फुसलाकर लहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी पहाड़ी हिरण्य पर्वत पर ले गया और उसके साथ गंदा व्यवहार करने लगा। जिससे नाराज छात्रा ने बिहार थाने में आकर 25 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज कराई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त शिक्षक को आज 25 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पीड़िता ने 25 जनवरी को आवेदन दिया था। जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सदर मेमोरियल स्कूल से आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। आज न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.