BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर : 351 फीट का तिरंगा बना आकर्षण का केंद्र

मुजफ्फरपुर में 351 फ़ीट का तिरंगा आज आकर्षण का केंद्र बन गया। हर तरह इस तिरंगे के सम्मान में लोग खड़े हो गए। जहां-जहां से ये तिरंगा यात्रा निकली। वहां के लोगों मे देशभक्ति का एक अलग जज्बा बनता गया।

दरअसल ये शहर के रामगढ़ परिवार की तरफ से हर वर्ष 26 जनवरी और 15 अगस्त के अवसर पर इतनी लंबी तिरंगा यात्रा निकाली जाती है। यह रामगढ़ चौक से शुरू होता है। फिर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रामगढ़ चौक पहुंचता है। इसमें रामगढ़ परिवार के अलावा सैंकड़ों युवक और बुजुर्ग शामिल होते हैं।

रामगढ़ परिवार के रोहित केवट और सोनू ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से हर साल 26 जनवरी और 15 अगस्त के मौके पर तिरंगा यात्रा निकाली जाती है। एक तिरंगा भारत की एकता और अखंडता का प्रतीक है। हम लोग बस यही कामना करते हैं कि देश में अमन-चैन बना रहे। सब भाईचारे के साथ रहें।

उन्होंने बताया कि ये यात्रा रामगढ़ चौक से शुरू होती है। जिसके बाद सरैयागंज टावर, कंपनीबाग, स्टेशन रोड, मोतीझील, कल्याणी, मिठनपुरा होते हुए फिर रामगढ़ चौक पर समाप्त हो जाती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.