BIHARBreaking News

#MUZAFFARPUR : 73 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूर्व मंत्री ने कई संस्थानों पर फहराया तिरंगा

MUZAFFARPUR : देश के 73 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य के पूर्व मंत्री व भूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रांट के कार्यकारी अध्यक्ष अजीत कुमार ने कई संस्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

इस अवसर पर ध्वज को सलामी देने के उपरांत उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए पुरखों के सहादत के मिली आजादी को अक्षुण रखने, आपसी सद्भाव भाईचारा बनाए रखने एवं समाज के गरीबों लाचार लोगों की सहायता करने का अपील किया। श्री कुमार ने कहा कि आज हमारा मुल्क पूरी तरह दिशाहीन हो गया है। किसी भी राजनीतिक दलों का अब कोई नीति सिद्धांत नहीं रहा। सभी दल अपने सुविधा के अनुसार कुर्सी पाने के लिए समय-समय पर नीति सिद्धांतों को तिलांजलि दे देते हैं। ऐसे में समाज के आम लोगों की जिम्मेदारी काफी अहम हो गया है।

उन्होंने बढ़ती बेरोजगारी पर घोर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि अब नौजवानों को रोजगार के लिए सरकार पर आधारित होने के बजाय स्वरोजगार व कृषि आधारित रोजगार पर जोड़ देना पड़ेगा। तभी समाज से बेरोजगारी समाप्त होगी, वहीं महंगाई पर नियंत्रण होगा।

श्री कुमार ने राज्य में व्याप्त प्रशासनिक भ्रष्टाचार व जातिवाद को बढ़ावा देने का राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमें ऐसी व्यवस्था के खिलाफ इस ऐतिहासिक दिवस पर संघर्ष करने का संकल्प लेना होगा।

इस मौके पर श्री कुमार ने भूमि विकास बैंक मुजफ्फरपुर, काटीं स्थित अपने निजी कार्यालय, कांटी प्रखंड, भूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट के कार्यालय, रतनपुरा स्थित चंडीगढ़ पब्लिक स्कूल आदि संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज पराया इस मौके पर भारी संख्या में टीम अजीत कुमार के कार्यकर्ता वह कांटी के आम लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.