लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने रेलवे परीक्षार्थियों पर लाठी चार्ज की निंदा की और कहा कि ‘मैं पुलिसिया बर्बरता की घोर निंदा करता हूं। यह भी कहा कि सरकार अभ्यर्थियों की पीड़ा को जल्द ठीक करें नहीं तो नौजवानों के क्रांतिकारी जन सैलाब को रोकना मुश्किल होगा।’ सरकार से इस अपील के बाद तेजप्रताप लगातार ट्रोल हो रहे हैं। युवा कई तरह के सवाल उनसे कर रहे हैं। नुरुल हक ने लिखा है- ‘ सिर्फ फेसबुक पर निंदा करने से काम नहीं चलेगा, नेताजी आप लोग मजबूत विपक्ष हैं सड़क पर उतरिए तभी छात्रों को इंसाफ मिलेगा।’ सतीश कुमार ने कहा है- ‘ आप कहां हैं आप आईए और छात्र को साथ दीजिए, आपके दुलारे भाई तो हमेशा बिहार से बिहार ही रहते हैं। उनको बिहार से कोई मतलब ही नहीं रहता है, कम से कम आप तो आईए आंदोलन में छात्रों के बीच में रहकर साथ दीजिए।’


सत्येन्द्र कुमार राय ने लिखा है- ‘ निंदा करने से काम नहीं चलेगा, छात्र हित और जनहित को लेकर सड़क पर उतरिए।’ दिवाकर दूबे ने भी इसी तरह की प्रतिक्रिया दी है – ‘निंदा करना बंद कीजिए रोड पर आइए, युवाओं के साथ।’ सोनू भारती यादव ने कहा है- ‘ सड़क पर उतरना सीखिए, तभी आप लालू जी जैसा जननेता बन पाइएगा। युवाओं के बीच जाइए…. परदे के पीछ से राजनीति करना बंद कीजिए, मेन स्ट्रीम में आइए।’ नीतीश कुमार नामक युवा ने लिखा है- ‘वहां पर जा नहीं सकते हैं केवल फेसबुक और ट्वीटर पर लिख कर विरोध कीजिए, फ्यूचर के लिए अच्छा नहीं है।’ तेजप्रताप यादव पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं और अभी हसनपुर से विधायक हैं। बड़ी बात यह है कि उन्होंने छात्र राजद से अलग अपना संगठन छात्र जनशक्ति परिषद का गठन किया है और वे उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।



Leave a Reply