BIHARBreaking NewsSTATE

आज मुजफ्फरपुर में 6 घंटे बिजली रहेगी गुल:मेंटेनेंस कार्यों को लेकर आपूर्ति रहेगी बाधित

मुजफ्फरपुर जिले के शहरी क्षेत्र में आज छह घन्टे बिजली गुल रहेगी। इसलिये पानी और बिजली सम्बन्धित हो भी आवश्यक कार्य हो। उसका निपटारा कर लें। 11 बजे से आपूर्ति बाधित होगी, जो फिर शाम पांच बजे बहाल होगी। बिजली विभाग ने इसकी सूचना जारी की है। बताया गया कि विभिन्न इलाकों में मेंटेनेंस और तार बदलने का काम किया जा रहा है। जिस कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।

ये इलाके होंगे प्रभावित
चंदवारा पावर सब स्टेशन इलाके में 11 KVA तार बदलने का काम चल रहा है। जेल रोड फीडर 1 में भी मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इस कारण हाथी चौक से नकुलवा चौक तक का इलाका प्रभावित होगा। मैस्कॉट PSS में 11 KVA आरसीडी वर्क को केकर बिजली गुल रहेगी। क्लब रोड फीडर की बिजली भी मेंटेनेंस को लेकर छह घन्टे बाधित रहेगी। इससे करीब 10 हज़ार की आबादी प्रभावित होगी। इस कारण मिठनपुरा, चंदवारा, पानी टँकी चौक समेत कई इलाके में बिजली गुल रहेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.