BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में कोरोना : कोरोना संक्रमित 3 महिलाओं की मौ’त

कोरोना का आंकड़ा भले ही कम हो रहा है, लेकिन मौत का खतरा नहीं टल रहा है। राज्य में हर दिन मौत के आंकड़े डरा रहे हैं। सोमवार को एक बार फिर पटना AIIMS में भर्ती 3 संक्रमितों की मौ’त हुई है, जिसमें सभी महिलाएं हैं। मौत का कारण कोरोना से शरीर के मल्टी ऑर्गन का फेल होना बताया जा रहा है। सोमवार को 1821 नए मामले आए और 4829 ठीक हुए।

सारण की 37 साल की महिला की मौ’त

सारण की 37 साल की ममता कुमारी को 23 जनवरी को AIIMS में भर्ती कराया गया था और 24 घंटे में मौत हो गई। बक्सर की रहने वाली 54 साल की मीना देवी की भी मौत हुई है। 24 जनवरी को उन्हें पटना AIIMS में भर्ती कराया गया था और रात में ही उनकी मौत हो गई। वहीं, तीसरी मौत मुंगेर की रहने वाली 71 साल की श्याम लाल देवी की मौत हुई है। उन्हें 24 जनवरी को भर्ती कराया गया और उसी दिन रात में मौत हो गई। पटना AIIMS में एक दिन पूर्व भी 3 महिलाओं की मौ’त हुई थी।

बिहार में कोरोना की थमी रफ्तार

  • 24 घंटे में बिहार में काेराेना के 1821 नए मामले आए।
  • बिहार में एक्टिव मामलों की संख्या 14,833 हुई।
  • बिहार में संक्रमण की दर 1.73% हुई।
  • 24 घंटे में बिहार में 1,05,268 लाेगाें की जांच हुई।
  • पटना में 24 घंटे में 2731 लोगों की जांच में 224 नए संक्रमित।

पटना के साथ अन्य जिलों में कमी

कोरोना के नए मामलों में पटना से लेकर अन्य जिलों में भी कमी आ रही है। पटना में 24 घंटे में 224 नए मामले आए हैं। जबकि, भागलपुर में 185, बेगूसराय में 113, पूर्णिया में 120, सहरसा में 103, समस्तीपुर में 102 नए मामले आए। नए संक्रमण के मामले में बिहार देश में 21 वें नंबर पर है।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि नए संक्रमितों से स्वस्थ्य होने वालों की संख्या अधिक हो रही है। बिहार में 24 घंटे में 4829 लोगों के स्वस्थ्य होने से अब कुल ठीक होने वालों की संख्या 7,86,317 हो गई है। रिकवरी रेट भी अब बढ़कर 96.68% हो गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.