BIHARBreaking News

मुजफ्फरपुर में 4 PHC में होगा कैंसर का स्क्रीनिंग, केंद्र प्रभारियों को दिया गया ट्रेनिंग

मुजफ्फरपुर शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कैंसर की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसको लेकर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को ट्रेनिंग दी गई। बताते चले कि स्क्रीनिंग शहर के चारों पीएचसी पर किया जाएगा। इधर, स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधक प्रशांत कुमार ने बताया कि सभी शहरी स्वास्थ्य केंद्र को अब हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में बदल दिया गया है। इसलिए इसकी जिम्मेदारियां भी बढ़ गई हैं। यहां संक्रामक और गैर संक्रामक रोगों की जांच की जाती है।

उन्होंने बताया कि शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर कैंसर की भी स्क्रीनिंग होगी। यदि किसी मरीज में कैंसर के लक्षण पाए गए तो उसे इलाज के लिए बड़े संस्थान में भेजा जाएगा। ट्रेनिंग के दौरान टीबी कार्यक्रम के नोडल अफसर डॉ. सीके दास ने भी सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को टीबी के लक्षणों के बारे में बताया।

इसके इलाज के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को परिवार नियोजन कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। साथ ही ट्रेनिंग के दौरान डॉक्टरों को बीपी व शुगर के लक्षण और इसकी दवाओं के बारे में जानकारी दी गई। ताकि, जांच में कोई कठिनाई नही आ सके।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.