BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में रिटायर्ड प्रोफेसर के घर लाखों की चो’री

मुजफ्फरपुर में रविवार की रात चोरों ने प्रोफेसर के घर से 12 लाख की संपत्ति चोरी कर ली। मामला जिले के टाउन थाना क्षेत्र के बांके साह चौक का है। चोरों ने देर रात रिटायर प्रोफेसर कामेश्वर तिवारी के बंद घर को निशाना बनाया। मेन गेट समेत चार कमरों का ताला तोड़कर 12 लाख से अधिक की सम्पत्ति चोरी कर ली। इसमें 1.25 लाख रुपये कैश और जेवरात समेत अन्य कीमती सामान थे।

चोरी के बाद बिखरा सामान।

चोरी के बाद बिखरा सामान।

रिटायर प्रोफेसर के बेटे इंजीनियर रवि कुमार ने बताया कि वे लोग सपरिवार काम के सिलसिले में गायघाट स्थित अपने पैतृक गांव गए हुए थे। इसी दौरान रात को चोरों ने घर मे घुसकर घटना को अंजाम दिया। सोमवार को पड़ोसी द्वारा सूचना मिली कि मेन गेट पर ताला नहीं है। गेट खुला हुआ है। दोपहर में वे लोग गांव से शहर पहुंचे। अंदर जाकर देखा तो दंग रह गए। पूरा सामान बिखरा हुआ था। कैश, जेवरात, TV, इनवर्टर सब चोरी हो चुका था।

सूचना पर पहुंची पुलिस।

सूचना पर पहुंची पुलिस।

सूचना मिलने पर टाउन थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। थानेदार अनिल कुमार ने कहा कि चोरों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.