BIHARBreaking News

VTR के जंगलों में लगी आग, जानवरों पर बढ़ा ख’तरा

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) में बेमौसम लगी आग के बाद आस-पास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई है। घटना VTR के मदनपुर वन क्षेत्र के सिरसिया जंगल की है। आग तेजी से फैल रही है और कई एकड़ सदाबहार जंगल जलकर खाक होने की संभावना है। मौके पर अब तक वन विभाग की फायर ब्रिगेड टीम नहीं पहुंची है।

इस अगलगी के बाद वन्य जीवों पर खतरा मंडराने लगा है। आग किसने लगाई है, फ़िलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है। जंगल में अमूनन गर्मी के दिनों में आग लगती है। फिर जाड़े के मौसम में लगी आग से कई सवाल उठ रहे हैं। आशंका है कि यह काम वन तस्करों का हो सकता है। यह लोग अक्सर जंगल में आग लगाकर बेशकीमती लकड़ियों की तस्करी करते हैं।

हालांकि वन संरक्षक हेमकांत राय ने बताया कि सूचना मिली है। आग कैसे लगी है, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल आग पर काबू पाने के लिए वन कर्मियों की टीम घटनास्थल पर भेज दी गई है।

आग लगने की कई वजहों पर चर्चा हो रही है।

आग लगने की कई वजहों पर चर्चा हो रही है।

सिगरेट और बीड़ी पीने वालों से भी लगती है आग

VTR के बीचों-बीच बगहा से वाल्मीकि नगर जाने के लिए सड़क है। इस सड़क से प्रतिदिन हजारों यात्री आते-जाते हैं। कई दफा इन यात्रियों को सड़क पर खड़े होकर सिगरेट और बीड़ी पीते हुए देखा जाता है। ऐसी स्थिति में इससे भी आग लगने की आशंका जताई जा रही है। कुछ लोगों ने बताया कि हो सकता है कि स्थानीय मजदूरों ने ठंड से निजात पाने के लिए आग सुलगाई हो।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.