MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : बोचहां विधायक मुसाफिर पासवान के असामयिक निधन से खाली बोचहां विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की दावेदारी को लेकर राग बदलने लगे हैं।
एक दिन पहले तक पूर्व विधायक बेबी कुमारी के पक्ष में खुलकर बोलने वाले सांसद अजय निषाद और जिला अध्यक्ष रंजन कुमार के बदले सुर यह बताने को काफी है कि केंद्रीय नेतृत्व में फिलहाल जिला कमेटी को चुप्पी साधने का निर्देश दिया होगा। ऐसे में बोचहां विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक बेबी कुमारी का राजग प्रत्याशी के रूप में उम्मीदवार होने पर संशय दिख रहा दिख रहा है। क्योंकि वीआईपी अब तक एनडीए से अलग नहीं हुई है। अलबत्ता बेबी कुमारी वीआईपी से मिलकर चुनाव लड़ सकती हैं।

फिलहाल भाजपा नेत्री बेबी कुमारी ने खुद को पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता बताते हुए कहा है कि संगठन की ओर से जो भी दायित्व मिलेगा निर्वहन को तैयार रहेगी। हालांकि पूर्व विधायक की सरगर्मी और तैयारियों से यह प्रतीत हो रहा है कि भावी उपचुनाव में हर सूरत में बेबी कुमारी चुनावी रण में होंगी।


रविवार को बेबी कुमारी के आवास पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सांसद अजय निषाद ने कहा कि इस संबंध में पार्टी नेतृत्व का फैसला सर्वमान्य होगा। जबकि जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि राजग गठबंधन में जदयू के साथ सीटों के बंटवारा में बोचहां भाजपा कोटे में है। चुनाव के दौरान एनडीए में सामंजस्य बिठाने के लिए पार्टी नेतृत्व की ओर से बोचहां वीआईपी को दिया गया था।

उपचुनाव में कोशिश रहेगी की बोचहाँ सीट पर भाजपा की दावेदारी हो उन्होंने कहा कि निर्णय प्रक्रिया के तहत होना है जिला भाजपा इस मामले में अपनी ओर से पूर्व विधायक बेबी कुमारी का नाम प्रस्तावित करेगी।




Leave a Reply