BIHARBreaking NewsSTATE

बेटी के जन्म के 48 घंटे बाद ही पत्नी का गला घों’ट दिया, नवजात को ला’श के पास छोड़कर फरार

पटना में सनकी पति ने अपनी पत्नी को मा’र डाला। कारण बस इतना था कि उसने एक बेटी को जन्म दिया था। जन्म देने के 48 घंटे बाद ही सनकी ने पत्नी का गला घों’ट दिया। फूल सी मासूम के बारे में नहीं सोचा कि मां की ह’त्या के बाद उसे दूध कौन पिलाएगा। रविवार सुबह जब मायके वालों को इस हत्या की जानकारी मिली तो वे फफक पड़े। मायके वाले फौरन उसके ससुराल पहुंचे तो देखा कि यहां कोई नहीं था। उनकी बेटी की लाश पड़ी थी और लाश के बगल में मासूम सो रही थी।

मायके वाले जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने लगे। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार, दहेज के लिए प्रताड़ित करने की बात सामने आ रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मृत महिला की पहचान मनोहर साहू की 19 वर्षीय बेटी शोभा कुमारी के रूप में हुई है।

9 माह पहले हुई थी शादी

मायके वालों ने बताया कि 28 अप्रैल 2021 को बिहटा के बिंद टोला निवासी लक्ष्मण कुमार से शोभा की शादी हुई थी। शादी के बाद से लक्ष्मण उसको दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। मना करने पर मारपीट भी करता था। इसके बाद गांव में कई बाद पंचायत भी हुई। पंचों ने लक्ष्मण कुमार को शोभा से बढ़िया बर्ताव करने की बात कही थी। इसके बावजूद वह पत्नी के साथ बराबर मारपीट करता था।

आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करे पुलिस

इसी बीच शुक्रवार को शोभा ने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के जन्म के बाद लक्ष्मण और उसके घरवालों कहने लगे बेटी को जन्म दिया। यह कहकर प्रताड़ित करने लगे। शनिवार रात को जब शोभा ने विरोध किया तो उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। मायके वालों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.