मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के पताही में उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार की देर रात छापेमारी की। इस दौरान एक दिव्यांग के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई। टीम जब उसे गिरफ्तार कर वहां से निकलने लगी तो काफी संख्या में महिला और पुरुषों ने उत्पाद टीम का घेराव कर लिया। आरोपी को छुड़ाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान टीम के साथ धक्का मुक्की भी हुई। हालत बिगड़ने की सूचना पर सदर थाना की पुलिस और उत्पाद इंस्पेक्टर कुमार अभिनव मौके पर पहुंचे। बल प्रयोग कर हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया।
पुलिस ने आरोपी संजय को गिरफ्तार किया गया। शराब भी जब्त कर थाना ले आई। आगे की कार्रवाई जारी है। जब्त शराब की कीमत 10 लाख रुपये से अधिक की बताई गई है। बताया गया कि उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि पताही इलाके में कुछ लोग अवैध शराब का भंडारण कर शराब का कारोबार कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग ने उत्पाद सब इंस्पेक्टर मनोज देव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया जो टीम उक्त स्थल पर जाकर छापेमारी की। जहां से अवैध शराब के लगभग 55 कार्टन टीम के द्वारा बरामद किया गया। जिसकी कीमत 10 लाख से अधिक आंकी गयी है। पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। आशंका है कि इस धंधे में और भी माफियाओं की संलिप्तता है। जिसने दिव्यांग को शराब ठिकाना लगाने का जरिया बनाया हुआ था।



Leave a Reply