BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार : खुदाई के दौरान मिली पंचमुखी शिवलिंग

औरंगाबाद के सिन्हा कॉलेज परिसर में खुदाई के दौरान एक पंचमुखी शिवलिंग मिला है। जिसे कॉलेज परिसर में रखा गया है। कॉलेज के प्राचार्य वेद प्रकाश ने बताया कि कॉलेज में भवन निर्माण का कार्य चल रहा है। जिसके लिए साफ-सफाई कराया जा रहा है। वहीं खुदाई भी चल रहा है। खुदाई के दौरान ही पंचमुखी शिवलिंग मिला है। यह शिव का ही एक रूप है।

शिवलिंग मिलने की सूचना बिहार विरासत के अध्यक्ष को दी गई है। आग्रह किया गया है कि इसकी जांच की जाए। प्राचार्य ने बताया कि शिवलिंग का शोध कराया जाएगा। धरोहर के रूप में कॉलेज के दशरथ मांझी जल स्तंभ के पास रखा जाएगा।

सिन्हा कॉलेज परिसर में था टेकारी महाराज का ऑफिस
कॉलेज के प्राचार्य वेद प्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि मूर्ति मिलना कोई अचंभित होने वाली बात नहीं है। क्योंकि काफी वर्ष पूर्व सिन्हा कॉलेज परिसर में टेकारी महाराज का ऑफिस हुआ करता था। हो सकता है, उस समय उनके स्टाफ द्वारा पूजा-अर्चना की जा रही होगी। वे पंचमुखी शिवलिंग की स्थापना की होगी। काफी साल पहले भवन निर्माण व अन्य कार्य के दौरान शिवलिंग दब गई होगी। जो अब खुदाई में मिला।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.