Breaking News

यूपी विधानसभा चुनाव में JDU-BJP अलग-अलग, JDU ने जारी की 26 सीटों की पहली सूची

उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर JDU और BJP में गठबंधन पर सहमति नहीं बनी है। JDU अपने उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है। चरणवार तरीके से उम्मीदवारों की पहली सूची आज जारी की गई है। JDU के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि चरणवार उम्मीदवारों की सूची जारी होगी। सूची में जिन इलाकों पहले फेज और दूसरे फेज में पार्टी चुनाव लड़ाना चाहती है वहां के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है।

51 प्रत्याशियों की सूची तैयार
JDU ने यूपी चुनाव को लेकर आरसीपी सिंह को कहा था कि वे BJP से बात करें। RCP सिंह को पार्टी के उम्मीदवारों के नाम और वे किस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, उसकी सूची भी दी गई थी। JDU यूपी प्रभारी केसी त्यागी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और धर्मेंद्र प्रधान से बात की, लेकिन बात नहीं बनी। नतीजा ये रहा कि JDU को अब अकेले ही चुनावी मैदान में उतरना होगा। पार्टी ने 51 प्रत्याशियों की सूची भी तैयार कर ली है। आज 26 सीटों की पहली सूची जारी हुई है।

JDU की ओर से जारी गई 26 सीटों की सूची।

JDU की ओर से जारी गई 26 सीटों की सूची।

केसी त्यागी ने भी किया साफ
जदयू नेता केसी त्यागी ने साफ कर दिया है कि पार्टी यूपी चुनाव में अकेले उतरेगी। लेकिन, कितनी सीटों पर चुनाव लडे़गा, इस पर अभी फैसला लेना बाकी है। फिलहाल पार्टी ने 51 उम्मीदवारों की सूची तैयार की है। 26 सीटों की पहली सूची जारी हो गई है। BJP के साथ समझौते का कोई संदेश नहीं आया। इसलिए बैठक बुलाकर पहली सूची पर निर्णय लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इसे जारी किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.