जिले में शनिवार को एंटीजन जांच में 37 ट्रूनेट में 6 व आरटीपीसीआर में 275 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कुल 318 संक्रमित मरीजों में 42 बच्चे भी शामिल हैं।वहीं, दलसिंहसराय में कोरोना विस्फोट देखने को मिल रहा है। जहां एक साथ 44 नए संक्रमित मरीज पाए गए हैं। इसमें न्यायिक पदाधिकारी, कोर्ट कर्मी, पीएचसी कर्मी, बैंक कर्मी शामिल हैं। साथ ही समस्तीपुर कोर्ट, रोसड़ा कोर्ट, दलसिंहसराय व विभूतिपुर पीएचसी, एसबीआई बैंक, डीटीओ ऑफिस, आरपीएफ पोस्ट कर्मी भी संक्रमित पाए गए हैं।
रिपोर्ट के अनुसार विभूतिपुर में 17, बिथान में 4, दलसिंहसराय में 44, हसनपुर में 25, कल्याणपुर में 3, खानपुर में 12, मोहनपुर में 28, पूसा में 3, मोहिउद्दीननगर में 16, मोरवा में 13, रोसड़ा में 20, पटोरी में 1, समस्तीपुर शहर में 25, सरायरंजन में 1, शिवाजीनगर में 5, सिंघिया में 9, ताजपुर में 15, उजियारपुर में 4, विद्यापतिनगर में 7, वारिसनगर में 15, समस्तीपुर ग्रामीण क्षेत्र में 46 व दूसरे जिला का 5 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी को होम आईशोलेशन में रखा गया है। जहां चिकित्सकों की टीम लगातार उनके ऊपर निगरानी रखते हुए स्वास्थ्य की देखभाल में जुटी है।

इधर नगर परिषद के कर्मियों ने अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार पोद्दार ‘समीर’, महासचिव प्रभात कुमार चौधरी के नेतृत्व में दलसिंहसराय सिविल कोर्ट परिसर, अधिवक्ता संघ भवन परिसर को सैनिटाइज किया गया।




Leave a Reply