मुजफ्फरपुर;केवटी ने गायघाट को हरा शील्ड पर जमाया कब्जा, विजेता टीम के खिलाड़ियों को आसरा ट्रस्ट के सेक्रेटरी ने किया पुरस्कृत
Repoted by Deepak ।
कटरा। प्रखंड के बुधकारा खेल मैदान पर आसरा ट्रस्ट क्रिकेट के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में केवटी की टीम ने गायघाट को 4 विकेट से पराजित कर शील्ड पर कब्जा जमा लिया। 20 ओवर के मैच में गायघाट के 151 रन के लक्ष्य को भेद पाने में केवटी की टीम सफल रही। गायघाट की टीम 16 ओवर में मात्र 151 रन पर ही सिमट गई। आयोजन समिति के सदस्य सह आसरा ट्रस्ट के सेक्रेटरी अमित कुमार ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को शील्ड देकर पुरस्कृत किया।इस दौरान उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की सराहना की। कहा कि इससे युवाओं का खेल के प्रति मनोबल बढ़ता है। आयोजन समिति के किशन कुमार, अभिषेक कुमार, पंसस सह समाजसेवी गौतम कुमार कुमार सिंह ने कहा कि आज गांवों में क्रिकेट ही नहीं, फुटबाल, कबड्डी सहित अन्य खेलों का क्रेज भी बढ़ा है।ग्रामीण तपेन्द्र कुमार सिंह, अंजनी कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, विक्की कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, सुमित कुमार सिंह रमण कुमार सिंह, सुरेन्द्र कुमार सिंह, दिलीप कुमार सिंह, शुशांत शेखर , रंजन कुमार, उत्कर्ष कुमार, समरेश कुमार सिंह, राजन बिहारी, त्रिलोक मनी,छोटू कुमार ने भी ऐसे कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला।

आयोजकों के अनुसार 10 दिनों तक चले टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों ने भाग लिया। फाइनल में गायघाट व केवटी के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। जिसमें मैन ऑफ द मैच आदिल व मैन ऑफ द सीरीज सुधांशु कुमार रहे। बेस्ट बॉलर का खिताब सुधांशु कुमार को ही दिया गया। आयोजक समिति के सदस्य अमित कुमार ,अशोक कुमार ने बताया कि विजेता व उपविजेता दोनों टीमों को ट्रॉफी दी गई। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।





Leave a Reply