डोमोहानी. पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी इलाके में गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस 15633 ट्रेन (Guwahati-Bikaner Express) पटरी से उतर गई. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस हा’दसे में अब तक पांच लोगों की मौ’त और 20 लोगों के घायल होने की पुष्टि हो चुकी है. बीकानेर से गुवाहाटी (Bikaner Express Accident) जा रही यह ट्रेन हादसा जलपाईगुड़ी के डोमोहानी में शाम करीब पांच बजे हुआ. जानकारी में बताया कि ट्रेन की 12 बोगियां पटरी से उतर गईं, जबकि 4 बोगी पूरी तरह से पलट कर एक दूसरे पर चढ़ गईं. नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे की चीफ पीआरओ गुनीत कौर ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन लगभग पूरा हो गया है. हमारी टीमों ने सभी प्रभावित यात्रियों को सफलतापूर्वक बचा लिया है.
बीकानेर से गुवाहाटी इस ट्रेन के मैनागुड़ी पार करते समय यह हादसा हुआ. हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए. जलपाईगुड़ी की जिला मजिस्ट्रेट मोमिता गोडाला बसु के मुताबिक जलपाईगुड़ी की डीएम मोउमिता बसु ने बताया कि हादसे में अब तक 5 लोग जान गंवा चुके हैं. वहीं आसपास के जिलों अलीपुरदुआर, दार्जिलिंग से ऑक्सीजन, एम्बुलेंस मंगाए गए हैं. उन्होंने कहा बाकी बोगियों के भीतर जो लोग हैं वो ज़िंदा हैं कि नहीं ये बाद में पता चल पायेगा. प्राप्त जानकारी के मुताबिक घायलों को जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल और न्यू मोइनागुड़ी जिला अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है. घ’टनास्थल पर 30-35 एंबुलेंस तैनात की गई हैं.

घट’नास्थल का दौरा करेंगे रेल मंत्री
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि वह शुक्रवार को घट’नास्थल का दौरा करेंगे. उन्होंने बताया कि मेडिकल टीमें और वरिष्ठ अधिकारी मौका-ए-वारदात पर मौजूद हैं. रेल मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री ने भी हा’दसे की जानकारी ली है. उन्होंने कहा कि राहत और बचाव पर फिलहाल ध्यान केंद्रित किया गया है. साथ ही मुआवजे का ऐलान भी कर दिया गया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से पश्चिम बंगाल में हुए रेल हादसे की जानकारी ली. पीएम ने हादसे में प्रभावित लोगों के प्रति संवेदाएं व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की.

रेल मंत्रालय ने हादसे में प्रभावित लोगों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है. हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 5 लाख, गंभीर रूप से घायल लोगों को 1 लाख और मामूली रूप से घायल लोगों को 25 हजार रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया गया है.
हादसे में प्रभावित लोगों की जानकारी प्राप्त के लिए प्रशासन ने गुवाहाटी के दो हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं. रेलवे की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं जिनसे जानकारी प्राप्त की जा सकती है.
हेल्पाइन नंबरों की सूची-
एपीडीजे कंट्रोल हॉटलाइन नंबर
रेलवे- 050 34666
बीएसएनएल- 03564 255190
गुवाहाटी-
03612731622
03612731623
बीकानेर
0151-2208222
जयपुर
0141-2725942
0141-2201567
9001199959

हादसे में करीब 20 लोग घायल हो गए हैं
भारतीय रेलवे के मुताबिक इस हादसे में ट्रेन की 12 बोगियां प्रभावित हुई हैं. घटनास्थल पर डीआरएम और एडीआरएम पहुंच चुके हैं साथ ही एक राहत ट्रेन और मेडिकल वैन भी मौके पर पहुंच गई है.
गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस 15633 के पटरी से उतरने की उच्च स्तरीय रेलवे सुरक्षा जांच के आदेश दे दिए गए हैं.



Leave a Reply