एक तरफ बिहार में कोरोना मरीजों का आंकड़ा रोज बढ़ रहा है। मरने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। वहीं लोग मास्क और कोरोना गाइडलाइन को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं।गुरुवार को पटना जंक्शन पर लोगों से यह जानने की कोशिश कि आखिर वो मास्क लगाने से बच क्यों रहे हैं? ऐसे में जो जवाब मिला वो बेहद हास्यास्पद रहा।

रेलवे स्टेशन पर हो रही काफी भीड़
किसी ने कहा खाना खा रहे थे, कोई बोला- घर पर रह गया। एक युवक ने बताया कि मास्क लगाने के बाद वो फोटो नहीं ले पाता। एक महिला बोली कि मास्क पर्स में छूट गया। एक शख्स ने तो यहां तक बताया कि उसे मास्क लगाने से नाक में फुंसी हो जाती है। पटना जंक्शन पर लोग देश के अलग-अलग हिस्सों से रोजाना आते हैं। कई लोग पटना से बाहर जा रहे हैं। पर इनमें से कई लोग मास्क को तवज्जो देना सही नहीं समझ रहे हैं।

मास्क नहीं रहने पर गमछा को बनाया सहारा।

एंबुलेंस ड्राइवर भी मास्क के प्रति जागरूक नहीं दिखा।
एंबुलेंस ड्राइवर ने भी नहीं लगाया मास्क
कोरोना के खौफ के बाद भी लोग भीड़-भाड़ वाली जगह पर लापरवाह घूमते नजर आ रहे हैं। बिना मास्क के घूम रहे हैं और वजह में तरह-तरह के बहाने बनाते हैं। कुछ लोगों को जब कुछ ना सुझा तो उन्होंने यहां तक कह दिया कि वो तो अभी खाकर निकले हैं। पटना जंक्शन पर लगी एंबुलेंस के ड्राइवर ने भी मास्क नहीं लगा रखा था। वजह पूछने पर उसने चुप्पी साध ली।



Leave a Reply