Breaking News

मुजफ्फरपुर में मीडियाकर्मी से पिस्टल की बल पर लूटपाट

मुजफ्फरपुर में एक बार फिर अपराधियों ने मीडियाकर्मी को टारगेट कर पिस्टल की नोक पर लूट लिया। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के शेखपुर ढाव के समीप देर रात घटी। जब एक दैनिक अखबार में काम करने वाले वरीय पत्रकार प्रमोद कुमार ऑफिस से काम समाप्त कर बाइक से घर लौट रहे थे। अखडाघाट पूल पार करते ही बाइक सवार दो अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। पिस्टल और चाकू दिखाकर उनसे 5000 रुपये, मोबाइल, पैन कार्ड, ATM कार्ड समेत अन्य सामान लूट लिया। बाइक और घर की चाबी भी नहीं छोड़ी। घटना को अंजाम देकर दोनो जीरोमाइल की तरफ भागे। लेकिन, पुलिस की गश्ती देखकर दोबारा बाइक घुमाकर शहर की तरफ भाग निकले। पीड़ित वहां से बाइक को धक्का देकर जीरोमाइल चौक पर पहुंचे। गश्ती दल के पदाधिकारियों को पूरी बात बताई। लेकिन, पुलिस की निष्क्रियता देखिये की उन्हें घर जाने की सलाह दी गयी। थाना पर जाकर शिकायत करने को कहा। इतना भी नहीं हुआ कि घटनास्थल पर जाकर छानबीन कर लें। वे निराश मन से वहां से बाइक को किसी तरह धक्का देकर घर पहुंचे। घर की चाबी भी अपराधी ले गए थे। इसलिए ताला तोड़कर अंदर गए। उन्होंने IG और SSP से अहियापुर पुलिस की कार्यशैली की शिकायत करने की बात कही है।

दो सप्ताह में तीन वारदात, कार्रवाई नदारद
जिले में दो सप्ताह के अंतराल में अपराधियों ने तीन मीडियाकर्मी को निशाना बनाया। सबसे पहले अहियापुर में अजीत कुमार पर लूटपाट के दौरान फायरिंग की। फिर रविवार रात मीडियाकर्मी चन्दन कुमार से पिस्टल के बल पर बाइक लूट लिया। इस मामले में भी तुर्की प्रभारी रामविनय की संवेदनहीनता सामने आई है। शिकायत के बावजूद वे घटनास्थल पर नहीं गए। सोमवार देर रात प्रमोद कुमार से लूट में भी पुलिस की शिथिलता सामने आई है। इन तीनों मामले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर सकी और न वरीय अधिकारियों ने ऐसे पुलिसिंग पर कार्रवाई की।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.