BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में तय तारीख पर होगी मैट्रिक की परीक्षा

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच राज्य सरकार ने सभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों को बंद करने का आदेश दे दिया है। लेकिन मैट्रिक की परीक्षा तय तारीख पर ही होगी। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने इसके संकेत दे दिए हैं। बोर्ड ने शनिवार को 10वीं बोर्ड की परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

बोर्ड ने जारी किया एडमिट कार्ड
बोर्ड की तरफ से आज प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। मैट्रिक की प्रैक्टिकल परीक्षा 20 और 22 जनवरी होनी है और सैद्धांतिक परीक्षा 17 से 24 फरवरी, 2022 तक आयोजित की जानी है । एटमिट कार्ड को स्कूल हेड डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं छात्र अपना एडमिट कार्ड अपने स्कूल से हासिल कर सकते हैं।

स्कूल हेड की मुहर और हस्ताक्षर से स्टूडेंट को जारी होगा एडमिट कार्ड
एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए स्कूल हेड को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे स्कूल आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। स्कूल हेड सबसे पहले बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएंगे। ये वेबसाइट secondary.biharboardonline.com है । यूजर होम पेज पर दिए गए सेकेंडरी स्कूल लॉगइन बटन पर क्लिक करेंगे। इसके बाद यूजर नेम और पासवर्ड डालकर लॉगिन करेंगे। इसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट प्राप्त कर सकते हैं। इन एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के बाद स्कूल हेड हस्ताक्षर और मुहर लगा कर स्टूडेंट को देंगे ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.