BIHARBreaking NewsSTATE

SSB जवान और पुलिसकर्मी समेत 148 कोरोना पॉजिटिव, मुजफ्फरपुर में रेल और स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल

मुजफ्फरपुर में कोरोना के केस लगातार तेज रफ्तार से बढ़ रहे हैं। शनिवार को भी 148 नए मरीज सामने आए हैं। जिसमें दो पुलिसकर्मी, 22 SSB जवान, 3 रेलकर्मी व 4 स्वास्थ्य विभाग के कर्मी शामिल है। मुजफ्फरपुर जंक्शन और सदर अस्पताल में एंटीजन कीट से जांच में पॉजिटिव केस मिले हैं।

रेलवे स्टेशन पर शनिवार को 460 लोगो की जांच की गई। जिसमें 76 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। सदर अस्पताल में 282 का जांच किया गया। इसमें 48 लोग पॉजिटिव मिले। शेष जांच बैरिया बस स्टैंड और SKMCH में किया गया। अब तक जिले में कुल 752 कोरोना पॉजिटिव मरीज हो गए।

इधर कोर्ट कैंपस में कैंप लगा 67 कर्मचारियों का जांच RTPCR से किया गया। इन सभी की रिपोर्ट दो दिन बाद आयेगी। अभी इन्हें होमआइसोलेशन में रहने को कहा गया हैं। 28 सैंपल को SKMCH स्थित बॉयोलोजिकल लैब में भेजा गया है। वहां से ओमिक्रोन की जांच के लिए पुणे स्थित लैब में भेजा जा रहा हैं। एंटीजन कीट जांच के पर्यवेक्षक मनोज कुमार ने इसकी जानकारी दी। बताया की इन सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। प्रारंभिक इलाज शुरू कर दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे का इलाज किया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.