Breaking NewsCelebritiesEntertainmentLife Style

71 वें गणतंत्र दिवस पर सलमान खान ने अपने फैन्स को दिया फिट इंडिया का मंत्र, देखें…

फिल्म अभिनेता सलमान खान ने रविवार को देशवासियों को 71 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें सभी को फिट और स्वस्थ रहने का निवेदन किया गया है। सलमान ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘फिट रहे इंडिया… आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।’सलमान की इच्छा पर प्रतिक्रिया करते हुए एक फैन ने कमेंट किया,वाह क्या इंस्पिरेशन दिया है।’ एक अन्य इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, ‘लव यू सलमान भाई। आपको भी हैप्पी रिपब्लिक डे।’ फिल्म के मोर्चे पर सलमान इस साल ‘राधे’ में दिखाई देंगे। फिल्म में दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा की भी अहम भूमिका होगी। सलमान खान बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता है.

वह हाल ही में फिल्म दबंग 3 में नजर आए थेl इस फिल्म को दर्शकों ने पसंद किया थाl सलमान खान इन दिनों टीवी पर बिग बॉस भी होस्ट कर रहे हैं जो कि बहुत ही विवादित और चर्चित शो हैlइसके पीछे कारण यह है कि इसमें अधिक हिंसा दिखाई जा रही हैl इसके दो सदस्य बहुत लोकप्रिय हैंl जिनमें सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज का नाम शामिल हैl सलमान खान साइकिलिंग और फिटनेस पर बहुत ध्यान देते हैंl वह कई बार साइकिल पर ही अपने फिल्म के सेट पर चले जाते हैंl वह जिम में घंटों मेहनत करते हैं और बॉलीवुड के फिट कलाकारों में से एक हैंlइसके चलते उन्होंने लोगों से फिट रहने की अपील की हैl सलमान खान की बॉडी से कई लोगों ने प्रेरणा लेकर जिम में जमकर पसीना बहाया हैंl ताकि वह फिट दिखेंl सलमान खान ने कई फिल्मों में बिना शर्ट के शॉट दिए हैंl इनमें उनकी शानदार बॉडी नजर आती हैंl सलमान खान इसके अलावा अपने खान-पान पर भी बहुत ध्यान देते हैंl इसके चलते वह फिट नजर आते हैं..

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.