Breaking NewsNational

#Republic_Day: 17 हजार फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, -20 डिग्री में लगे भारत माता की जय के नारे…

बर्फीला रेगिस्तान कहे जाने वाले लद्दाख में 17000 फुट की ऊंचाई, -20 डिग्री सेल्सियस ता’पमान और बर्फबा”री के बीच लहराता राष्ट्रीय ध्वज और भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे भारत के सपूतों की बहादुरी और जो”श को दर्शा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) के जवानों की यह वीडियो हर देशवासी को भारतीय होने का गर्व दिला रही है।वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि हिमवीरों ने सफेद रंग की वर्दी पहनी हुई है और हाथों में लिया हुआ तिरंगा तेज हवा में लहरा रहा है।

सर्द मौसम, हांड कपा देने वाली ठंड की परवाह न करते हुए भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे इन जवानों में देशभक्ति का जोश और देश सेवा की भावना साफ दिख रही है। यही नहीं ये जवान हाथों में तिरंगा लिए दु’र्गम पहाडि़यों के बीच मार्च करते हुए सरहदों की निगेबानी भी कर रहे हैं।

15 आइटीबीपी कर्मी सम्मानित

सनद रहे कि गणतंत्र दिवस पर कुल 15 आइटीबीपी कर्मियों को देश सेवा की भावना को देखते हुए पदक के साथ सम्मानित किया है। आइटीबीपी सेना का गठन 24 अक्टूबर 1962 को हुआ था। वर्तमान में, आइटीबीपी को लद्दाख के काराकोरम दर्रे से लेकर अरुणाचल प्रदेश के जचप ला तक 3488 किलोमीटर तक फैली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है।

18,700 फुट तक की ऊंचाई पर बनी सीमा चौकियों पर तैनात जवान करते हैं सीमा की रक्षा

यही नहीं आपको यह जानकार और भी हैरा’नी होगी कि भारत-चीन सीमा के पश्चिमी, मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में 9000 फुट से 18,700 फुट की ऊंचाई पर बनी सीमा चौकियों पर तैनात रहकर, भारत माता के ये सच्चे सपूत अपनी जान की परवाह न करत हुए दिन-रात इस बात का ध्यान रखते हैं कि देश के दुश्मन हमारी सीमा में घु’सपैठ कर यहां अशांति न फैलाएं।

अधिकारी और जवान पेशेवर रूप से प्रशिक्षित पर्वतारोही और स्कीयर हैं

आइटीबीपी में अधिकांश अधिकारी और जवान पेशेवर रूप से प्रशिक्षित पर्वतारोही और स्कीयर हैं। प्राकृतिक आपदा के समय यही जवान देश भर में बचाव और राहत कायरें को अंजाम देते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.