BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर बैंक लू’टकां’ड के तीन लू’टेरों को जेल, अबतक कैश बरामद नहीं कर सकी पुलिस

मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के बसैठा में PNB ब्रांच से 6.24 लाख रुपये लू”टकांड में गुरुवार को तीन लूटेरों को पुलिस ने जेल भेज दिया। ये तीनों घटना के दिन भीड़ के हत्थे चढ़े थे। जिसकी जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया था। पुलिस अभिरक्षा में इनका इलाज कराया जा रहा है। स्वस्थ होने के बाद आज जेल भेज दिया गया। जेल जाने वालों में करजा का विकास सहनी, मीनापुर तुर्की के विकास कुमार और ब्रह्मपुरा नूनफर का राजकुमार शामिल है। इनके पास से पुलिस को कैश नहीं मिला था।

कैश लेकर तीन अन्य लूटेरे फरार हुए थे। जिनकी तलाश अभी भी जारी है। इसमे से वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र के रहने वाले पंकज ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर एक अन्य संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। पंकज भी इस घटना में शामिल था। उसे मोतिहारी से दबोचा गया है। हालांकि, गिरफ्तारी की पुष्टि अभी नहीं कि गयी है। SSP जयंतकांत ने बताया कि तीन को जेल भेजा गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

कैश बरामद करना चुनौती

पुलिस के लिए कैश बरामद करने चुनौती बनती जा रही है। गिरोह के करीब सभी मुख्य लूटेरे पकड़े गए हैं। लेकिन, कैश बरामद नहीं हुआ है। कहा जा रहा है कि कैश लेकर एक लूटेरा ट्रेन पकड़कर मोतिहारी से भागा है। उसके दिल्ली में छुपे होने की बात पता लगी है। अब पुलिस की एक टीम दिल्ली जाने की कवायद में जुट गई है। बताया जा रहा है कि कैश उसी के पास है।

वैशाली में बनी थी लूट की योजना

पुलिस पूछताछ में लूटेरों ने बताया कि लूटपाट की साजिश वैशाली के बेलसर में रची गयी थी। एक सप्ताह पूर्व इसकी तैयारी की गई थी। विकास सुर राजकुमार ने लूटकांड से तीन दिन पहले बैंक की रेकी भी किया था। ग्राहक बनकर भीतर गया था और चप्पे-चप्पे की जानकारी लेकर अपने गिरोह के अन्य साथियों को दी थी। इसमें एक स्थानीय लाइनर की भी संलिप्ता सामने आई है। लेकिन, उसकी पहचान और गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। बैंक लूटने से दो घन्टे पूर्व ये लोग बसैठा पहुंच गए थे। वहां पर आम आदमी की तरह एक दुकान पर चाय-नाश्ता भी किया था। इसके बाद बैंक में लूटपाट करने गए थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.