BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में ओमिक्रॉन की सुनामी रफ्तार! 6 दिन में 1050% बढ़ा संक्रमण

बिहार में कोरोना की तेज रफ्तार ने वायरस की पहचान उजागर कर दी है। जांच में अब तक भले ही ओमिक्रॉन के मामले नहीं आए हैं, लेकिन संक्रमण की रफ्तार नए वैरिएंट का इंडिकेटर है। बीते 6 दिनों में वायरस 1050% की रफ्तार से बढ़ा है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विभाग भी मान रहा है कि राज्य में डेल्टा और डेल्टा प्लस के साथ अधिकतर मामले ओमिक्रॉन वैरिएंट का इंडिकेटर दे रहे हैं। 31 दिसंबर को राज्य में 158 नए मामले आए थे, जो 5 जनवरी को बढ़कर 1,659 हो गए। कोरोना की पहली और दूसरी लहर में पीक पर ही यह रफ्तार देखी गई थी।

डेल्टा और डेल्टा प्लस में यह रफ्तार नहीं

बिहार में अब तक जो भी स्टडी हुई है, उसके मुताबिक डेल्टा और डेल्टा प्लस में संक्रमण दर इतनी तेज नहीं थी। डेल्टा प्लस ने दूसरी लहर में काफी तबाही मचाई, लेकिन संक्रमण की रफ्तार उसमें भी इतनी तेज नहीं थी। जब डेल्टा प्लस वाले वायरस का पीका था तब इतना तेज मामला बढ़ रहा था, लेकिन अभी पीक भी नहीं आया है और यह रफ्तार ओमिक्रॉन का ही इंडिकेटर है। 2021 में जब पीक पर कोरोना आने वाला था तब एक अप्रैल 2021 को 488 नए मामले आए थे और 7 को 1,524 नए संक्रमित हो गए थे। ठीक इसी रफ्तार से कोरोना का संक्रमण इस समय बढ़ रहा है। ऐसे में यह आशंका बढ़ रही है कि बिहार में तेजी से फैल रहा संक्रमण कोरोना के नए वैरिएंट के अधिक मामलों वाला है।

बिहार में बुधवार शाम तक कोरोना के 3,697 एक्टिव केस थे।

बिहार में बुधवार शाम तक कोरोना के 3,697 एक्टिव केस थे।

स्वास्थ्य विभाग ने माना रफ्तार में ओमिक्रॉन का इंडिकेटर

स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की रफ्तार को लेकर यह आशंका जाहिर कर रहा है कि डेल्टा और डेल्टा प्लस में इस तरह की रफ्तार नहीं थी। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत का कहना है कि जिस तरह से कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। यह ट्रेंड इंडिकेट कर रहा है कि राज्य में डेल्टा और डेल्टा प्लस के साथ ज्यादातर ओमिक्रॉन है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग इसकी तैयारी में जुटा है और संक्रमण का पता लगाने के लिए ओमिक्रॉन की जांच पड़ताल करा रहा है। संक्रमण के बढ़ने का जो ट्रेंड है, वह पूरी तरह से ओमिक्रॉन का इंडिकेशन है।

संक्रमण का ट्रेंड, पहले शहर अब गांव

संक्रमण का ट्रेंड भी VIP की तरह है। विदेश से आने वालों में ही कोरोना के नए वैरिएंट हैं। जब तक नया वैरिएंट नहीं आया था तो भी डेल्टा और डेल्टा प्लस से लोग संक्रमित होते थे, लेकिन अचानक से ट्रेड बदला है। इस बार शहरों में VIP लोगों से संक्रमण शुरू हुआ है और फिर अब ग्रामीण इलाकों में पहुंच रहा है। शहर में तेजी से संक्रमण फैल रहा है। इसमें डॉक्टर से लेकर VIP लोग शामिल हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि देश में ओमिक्रॉन के मामले जिस तरह से बढ़ रहे हैं, जिन राज्यों में नए वैरिएंट का संक्रमण है ठीक उन्हीं राज्यों की तरह बिहार में भी संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है। अब ग्रामीण इलाकों में भी संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। एक्टिव केस में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। पटना से लेकर राज्य के अन्य जिलों में संक्रमण को लेकर अलर्ट है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.