BIHARBreaking NewsSTATE

EX DGP ने गाया-‘दारु पियबा सब कुछ खतम हो जाइ’

बिहार के पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय नौकरी के दौरान सख्ती से शराबबंदी कानून का पालन कराते थे और अब राम कथा से लोगों को शराब के खिलाफ एकजुट कर रहे हैं। बुधवार को जारी वीडियो में कथा के दौरान वह शराब से होने वाले नुकसान को गाना के माध्यम से श्रोताओं तक पहुंचा रहे हैं। ‘दारु पियबा सब कुछ खतम हो जाई, अंत समय कुछ काम न आई…’ गाना इन दिनों काफी चर्चा में है। पूर्व DGP शराब के खिलाफ भोजपुरी गाना गाकर हर कथा में श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर रहे हैं।

पूर्णिया में कथा के दौरान महिलाएं खूब झूमी

पूर्णिया में पांडेय ने कथा के दौरान शराब के खिलाफ भोजपुरी गाना गाकर महिलाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। वह शराबबंदी को लेकर हर कथा में बोल रहे हैं कि शास्त्रों में भी शराब को पतन का कारण बताया गया है। शास्त्रों में मदिरापान को समाज के पतन का कारण बताते हुए कहा गया है कि यह धन संपत्ति से लेकर तन और मन का नाश करता है।

3 मिनट के गाने से शराब पर प्रहार

पांडेय 3 मिनट के भोजपुरी गाने से सभी को शराब के खिलाफ जागरूक कर रहे हैं। वो कथा के दौरान भोजपुरी गाने के माध्यम से शराब से धन संपत्ति के नाश की बात बता रहे हैं। वह लोगों को नश मुक्ति के खिलाफ शास्त्रों का हवाला देकर एकजुट कर रहे हैं। बिहार के हर क्षेत्र में वह जहां भी कथा के लिए जा रहे हैं, समाज से शराब को आउट करने के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.