BIHARBreaking NewsSTATE

पटना में 9वीं-12वीं के लिए स्कूल खुले, कम रही उपस्थिति

पटना में सोमवार से 9वीं से 12वीं तक के स्कूल न्यू इयर की छुट्टियों के बाद खुल गए। सोमवार को विद्यालयों में उपस्थिति 80 प्रतिशत के करीब रही। वहीं दूसरी ओर डीएम के निर्देश के अनुसार 8वीं तक की कक्षाएं बंद थीं लेकिन स्कूलों ने उनकी ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करा दी है। स्कूल की टाइमिंग के अनुसार ही बच्चों की ऑनलाइन क्लास शुरू की गई। ऑनलाइन क्लास में भी बच्चों की उपस्थिति करीब 65 प्रतिशत ही रही।

कार्मेल हाई स्कूल, सेंट माइकल हाई स्कूल और केंद्रीय विद्यालय में आठवीं तक के बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो गई है। लोयला हाई स्कूल में ऑनलाइन क्लास शुरू करने को लेकर मंगलवार को शिक्षकों की मीटिंग होगी और निर्णय लिया जाएगा।
महिला कॉलेजों में भी शुरू हुई पढ़ाई

राजधानी के महिला कॉलेज पटना वीमेंस कॉलेज, मगध महिला कॉलेज, जेडी वीमेंस कॉलेज, अरविंद महिला कॉलेज, गंगा देवी महिला कॉलेज और वीमेंस ट्रेनिंग कॉलेज में भी सोमवार से पढ़ाई शुरू हो गई है। छात्राओं की ऑफलाइन मोड में क्लासेस चल रही है। कॉलेज प्रशासन सरकार के गाइडलाइंस को देखते हुए ऑनलाइन पढ़ाई पर निर्णय लेगा। क्लास 9वीं से 12वीं के बच्चों की ऑफलाइन क्लास कोरोना प्रोटोकॉल के साथ शुरू हो गई है। सीनियर सेक्शन के बच्चों की एंट्री स्कूल में थर्मल स्क्रीनिंग के बाद हुई। स्कूल के कॉरिडोर में इकट्ठा होने पर रोक लगा दी गई है।

आज से नॉट्रेडेम में शुरू होगी ऑफलाइन पढ़ाई
नॉट्रेडेम एकेडमी और सेंट जोसेफ कॉन्वेंट में मंगलवार से आठवीं तक की ऑनलाइन पढ़ाई शुरू होगी। साथ ही कक्षा 9वीं से 12वीं के बच्चों के लिए मंगलवार से ऑफलाइन क्लास शुरू होगी। विद्यार्थियों को मास्क पहनकर और सैनेटाइजर लेकर आना है। साथ ही विद्यार्थियों को आपस में कुछ भी शेयर नहीं करना है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.