Breaking NewsNational

दिल्ली में कोरोना की रफ्तार डराने वाली, दावा- 15 जनवरी से रोजाना 20 से 25 हजार मामले होंगे रिपोर्ट

दिल्ली. कोरोना के मामलों की रफ्तार को देखते हुए ऐसी आशंका है कि राजधानी दिल्ली (Delhi) में 8 जनवरी के आसपास रोज़ाना 8-9 हजार कोरोना के मामले रिपोर्ट होने लगेंगे. सूत्रों की मानें तो 15 जनवरी से कोरोना (Corona Vrius) के 20-25 हजार मामले दिल्ली में रिपोर्ट हो सकते हैं. ब्रिटेन में अब कोरोना से मौत के मामले भी बढ़ने लगे हैं तो इस नई लहर या ओमिक्रॉन को लोग हलके में न लें. देश में फिलहाल डेल्टा वेरिएंट भी है और ओमिक्रोन भी. एम्स में हॉस्पिटलाइजेशन अब बढ़ने लगा है, जो चिंता पैदा कर रहा है. अगर कोरोना के मामले बढ़ेंगे तो अस्पताल में दाखिल होने वालों की तादाद भी बढ़ेगी. बीते दो से तीन दिनों में कोरोना के 50 से ज़्यादा मरीज़ एम्स में भर्ती हुए हैं

बता दें कि सोमवार को दिल्ली में कोरोना के 4099 नये मामले सामने आए थे. दिल्ली में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 6.46 फ़ीसदी हो गया है. सोमवार को एक मौत भी हुई है. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि शहर में हालांकि दैनिक मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है.

दिल्ली के सीएम हुए कोरोना संक्रमित

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) कोरोना संक्रमित हो गए हैं. उन्होंने ट्वीट कर के यह जानकारी दी है. घर में सीएम केजरीवाल आइसोलेट हो गए हैं. अरविंद केजरीवाल ने ट्वीटर पर लिखा, मैं कोरोना संक्रमित हो गया हूं. मुझे हल्के लक्षण हैं और घर पर ही आइसोलेट हो गया हूं. जो भी लोग मेरे बीते कुछ दिन में मेरे संपर्क में आए हैं, वह खुस को आइसोलेट कर लें और टेस्ट करवाएं.

स्वास्थ्य मंत्री ने कही ये बात

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि शहर में हालांकि दैनिक मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है, क्योंकि ज्यादातर लोगों में गंभीर लक्षण नहीं दिख रहे या उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ रही है. उन्होंने कहा कि ओमिक्रोन से संक्रमित किसी भी मरीज को दिल्ली के अस्पतालों में अब तक ऑक्सीजन की जरूरत नहीं पड़ी है.

डॉक्टर्स भी होने लगे संक्रमित

तिहाड़ डीजी के मुताबिक, तिहाड़ की अलग अलग जेलों में 2 कैदियों के अलावा, 6 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव हुए हैं. इसके अलावा, दिल्ली के सफ़दरजंग अस्पताल में 6 डाक्टर्स की कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव मिली हैं. यहाँ कुल मिलाकर अब तक 23 डॉक्टर्स संक्रमित हो चुके हैं. वहीं, लेडी हार्डिंग अस्पताल में भी 15 डॉक्टर कोरोना पॉज़िटिव मिले हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.