BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर शहर को जाम से मिलेगा निजात! ट्रैफिक IG आज करेंगे समीक्षा

मुजफ्फरपुर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की पहल शुरू हो गई है। इसे लेकर आज ट्रैफिक IG एमआर नायक मुजफ्फरपुर आ रहे हैं। वे आज मुजफ्फरपुर के अलावा शिवहर, सीतामढ़ी और वैशाली के ट्रैफिक और पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा करेंगे। मुजफ्फरपुर में जो ट्रैफिक थाना का नया भवन बनने वाला है। उसका भी जायजा लेंगे। इसके अलावा तकनीकी दक्षता पर भी चर्चा होगी। हाल में ट्रैफिक पुलिस को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के लिए बॉडी वार्न कैमरा से लैस किया गया है। स्पीड गन भी मुहैया कराया गया है। इसका भी निरीक्षण करेंगे कि क्या ट्रैफिक जवान इस पर काम करने में पूरी तरह से दक्ष हैं या नहीं। अगर नहीं हैं तो कहां कमी है। उसे दूर भी किया जाएगा।

जाम से निजात दिलाना प्राथमिकता
मुजफ्फरपुर शहर की सबसे बड़ी समस्या जाम है। इससे किस तरह निजात निकलेगा। इस पर चर्चा होगी। अभी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में कुछ तो अनुभवी जवान हैं, जबकि अधिकतर नौसिखिए हैं। कई जगहों पर तो होमगार्ड जवान को तैनात कर दिया गया है। जिनसे ट्रैफिक नहीं संभलता है। ट्रैफिक DSP की माने तो जवानों की कमी के चलते होमगार्ड से मदद ली जा रही है।

स्मार्ट सिटी का काम शुरू
शहर को स्मार्ट सिटी बनाने का काम शुरू है। ऐसे में सड़कों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। फिर भी अघोरिया बाजार, मोतीझील और जूरन छपरा जैसे दर्जनों मुख्य मार्केट हैं, जहां जाम की समस्या जटिल है। इन जगहों पर जाम की समस्या से कैसे निपटा जाएगा। इस पर भी चर्चा होगी। अब समीक्षा के बाद देखने वाली बात होगी कि क्या मुजफ्फरपुर शहर को जाम से निजात मिलेगा। या स्थिति जस की तस बनी रहेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.