BIHARBreaking News

बढ़ती ठंड को देखते हुए पटना जिले में कल से बंद रहेंगे स्कूल

पटना के स्कूलों में ठंड की वजह से छुट्टी कर दी गई है। पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने आदेश जारी कर कहा है कि अब 8वीं तक के स्कूल 8 जनवरी तक बंद रहेंगे। यह आदेश पटना जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर लागू होगा। पटना डीएम ने जारी आदेश में कहा गया है कि बढ़ती हुई ठंड और शीतलहर के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इस वजह से 8वीं तक के बच्चों का स्कूल 8 जनवरी तक बंद रहेगा।

हालांकि, अभी तापमान 7 डिग्री से नीचे
अभी तक कोरोना के बढ़ते मामलों और बढ़ती ठंड की वजह से बच्चों के अभिभावक डरे हुए थे कि बच्चों को स्कूल कैसे भेजेंगे ! नए साल में एक जनवरी से पटना में लोगों को ठीक से धूप नहीं दिखी। कनकनी बढ़ी हुई है। पटना का तापमान रविवार को 14 डिग्री तापमान देखा गया। शिक्षा परियोजना ने 20 दिसंबर को सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिया था कि तापमान 7 डिग्री से नीचे होता है तो जिला शिक्षा पदाधिकारी अपने स्तर से निर्णय लेकर स्कूल बंद कर सकते हैं।

तापमान अभी भी 7 डिग्री से ऊपर
हालांकि,पटना का तापमान 7 डिग्री से नीचे नहीं गया है फिर भी कनकनी काफी है और अभिभावक चिंतित भी। लेकिन 8वीं तक के स्कूलों को 8 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश से राहत की सांस ली है। कोरोना की स्थिति को लेकर कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री ने कहा था कि बिहार के हालात अभी ठीक हैं। उन्होंने इस पर आगे आकलन करने की बात कही थी। रविवार को पटना डीएम ने पटना जिले के लिए निर्देश जारी कर दिया 8वीं तक के स्कूल 8 जनवरी तक बंद रखने को कहा है।

कोरोना वैक्सीन देने में बाधा होगी
प्राइवेट स्कूल एंड वेल्फेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामल अहमद ने कहा कि 15 से 18 साल के बच्चों को कोरोना वैक्सीन 3 जनवरी से दिया जाना है। प्रधानमंत्री ने इसकी घोषणा की है। लेकिन अभी जब स्कूल बंद किए जा रहे हैं तो ऐसे में कोरोना वैक्सीन शत प्रतिशत संभव नहीं हो पाएगा क्योंकि स्कूल बंद करने की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि स्कूल बंद करने का फैसला उचित नहीं है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.