BIHARBreaking News

मुजफ्फरपुर में छे’ड़खानी का विरोध करने पर भाई-बहन की पि’टाई

मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित बनारस बैंक चौक के दुर्गा स्थान के समीप छेड़खानी का विरोध करने पर भाई-बहन की जमकर पिटाई कर दी गई। इस दौरान जमकर बेल्ट भी भांजा गया। देखते ही देखते युवक के समर्थन में अन्य युवक भी पहुंच गए। इसके बाद लड़की के साथ मौजूद उनकी बहनों के साथ भी मारपीट शुरु कर दी गई। इस दौरान हल्ला हंगामा होने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। भाई-बहनों की पिटाई करता देख लोगों ने युवकों को खदेड़ना चालू कर दिया। भागने के क्रम एक युवक पकड़ा गया। उसकी लोगों ने पिटाई भी कर दी।

इधर, घटना की सूचना नगर पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची नगर पुलिस में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की गई है। आरोपी नगर थाना क्षेत्र के बनारस बैंक चौक स्थित इमामगंज का रहने वाला मो.अल्ताफ है। उसके खिलाफ इलाके के ही छात्रा ने एफआईआर दर्ज कराई है।

पीड़ित भाई-बहन।

पीड़ित भाई-बहन।

इसमें पीड़िता ने बताया कि वह अपने भाई बहनों के साथ घूमने के लिए निकली थी। इसी दौरान आरोपी युवक कमेंट पास करने लगा। विरोध करने पर भद्दी टिप्पणी की। इस पर उसे कहा कि तुम्हारे घर पर मां बहन नहीं है। इस पर युवक ने मारपीट शुरू कर दिया। विरोध करने पर भाई को भी पीटा। इसी बीच उसके समर्थन में अन्य युवक भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद बहनों के साथ भी मारपीट की गई। भागने के क्रम एक युवक पकड़ा गया। उसे नगर पुलिस के हवाले सौंपा गया है। इधर, पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कवायद में जुट गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.