BIHARBreaking NewsSTATE

चाणक्य विद्यापति सोसाइटी के द्वारा “चलो गांव की ओर” कार्यक्रम का हुआ आयोजन

आज दिनांक 2 जनवरी 2022 को चाणक्य विद्यापति सोसाइटी के द्वारा आयोजित कार्यक्रम “चलो गांव की ओर” का आयोजन कुढ़नी प्रखंड के परैया गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
चाणक्य विद्यापति सोसाइटी की ओर से आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता पंडित बालेश्वर झा ने किया। वही उपस्थित सोसायटी के राष्ट्रीय संरक्षक शंभू नाथ चौबे ने कहा कि सोसायटी का मुख्य उद्देश समाज के लोगों का सर्वांगीण विकास व असहाय लोगों की सहायता संगठन का मुख्य उद्देश्य है हम लोग हर वर्ष यज्ञोपवीत महोत्सव कार्यक्रम करते आ रहे हैं समय-समय पर जरूरतमंदों को हर संभव उपलब्ध कराते हैं कोरोना संकटकाल में भी सोसाइटी निर्धन परिवारों तक भोजन का पैकेट व खाद्य सामग्री तथा ठंड के मौसम में कंबल वितरण कार्यक्रम तथा समय अनुसार यथासंभव सोसाइटी समाज के हर लोगों की मदद करते आते हैं। जिलाध्यक्ष प्रवीण पप्पू झा ने कहा कि सोसायटी दिन पर दिन मजबूत होते जा रहा है अभी तक हम लोगों ने लगभग हर प्रखंड में प्रखंड अध्यक्ष की नियुक्ति कर लिया अब पंचायत स्तर तथा का वार्ड स्तर तक ले जाना उद्देश्य में है।


कार्यक्रम में को संबोधित करते हुए छात्र नेता व सोसायटी के युवा संयोजक संकेत मिश्रा ने कहा कि समाज एकजुट हो संस्कारी हो विशेषकर आज के युवा छात्रों को समाज के प्रति अपनी निश्चित व दूरगामी योजना बनानी होगी,वही 11 फरवरी को पुर्व निर्धारित यज्ञोपवीत महोत्सव को सफल बनाने का आवाहन किया।कार्यक्रम में अतिथि का स्वगत संजय कुमार राकेश तथा मंच संचालन शिक्षक प्रमोद कुमार झा ने किया।


कार्यक्रम में मुजफ्फरपुर जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष, चाणक्य विद्यापति सोसाइटी के सभी पदाधिकारीगण व पंडित राघवेंद्र मिश्र, पंडित राज रोशन झा, पंडित शंभू नाथ मिश्रा, चंद्रकांत झा, रवि रंजन झा, त्रिलोकनाथ झा, तेजा नारायण झा, सुशील झा, संजय कुमार झा उर्फ संजू झा,हरेंद्र झा,अरुण कुमार झा,शत्रुघ्न झा,जगदीश झा रंजन झा कुमार झा प्रेम कुमार झा चंद्र मोहन झा लंबोदर झा विवेक कुमार झा विकास झा सूर्यकांत झा विनय झा गुड्डू झा रमेश चंद्र झा रंजन झा विशाल झा समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.