मुजफ्फरपुर के गरीब नाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने काफी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं. मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ भी काफी संख्या में जलाभिषेक करने श्रद्धालु पहुंचे. मंदिर प्रबंधन की ओर से भी ढाई सौ सेवादल के सदस्य लगाए गए है. वही प्रशासन की ओर से भी मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की भी तैनाती की गई है.
मंदिर में आये श्रद्धालुओं ने बताया कि नए वर्ष की शुरुआत है इसलिए मंदिर आये हैं. पहले भगवान की पूजा करेंगे फिर कोई और काम. भगवान की पूजा से नव वर्ष की शुरुआत करेंगे. वही मंदिर के महंत पंडित विनय पाठक ने बताया कि कोविड गाइडलाइंस का पालन करते हुए बगैर मास्क के किसी को प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है. वही मंदिर के प्रवेश द्वार पर ही सेनेटाइजर मशीन लगाई गई है.
बता दें कि पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी. पटना के पिकनिक स्थल को नए साल के मौके पर बंद रखने का आदेश जारी हो चुका है. ऐसे में पटना के लोग शनिवार यानि एक जनवरी को मंदिरों में भगवान का दर्शन करके और उनसे आशीर्वाद लेकर नए साल की शुरुआत का रहे हैं.


पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर में नए साल पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी है. सुबह 7 बजे से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी. सुबह से ही श्रद्धालु कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया और भगवान महवीर का दर्शन किया. श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए मंदिर प्रशासन की ओर से नए साल के स्वागत के लिए पहले से ही खास इंतजाम किए थे.





Leave a Reply