BIHARBreaking NewsSTATE

तार-तार हुआ गुरू-शिष्य का रिश्ता, होमवर्क देने के बहाने टीचर ने नाबालिग से किया रे’प

पूर्वी चंपारण के थाना क्षेत्र स्थित एक कोचिंग संस्थान के शिक्षक अपने ही छात्रा से दु’ष्कर्म किया। उसका अश्लील फोटो बनाकर उसने धमकी दी कि यदि यह बात किसी से बताई तो उसके फोटो को फेसबुक व व्हाट्सएप पर वायरल कर दूंगा। घट’ना पिछले 15 नवंबर की बताई गई है। शिक्षक व छात्रा दोनों एक ही गांव के हैं।

मामले को लेकर पी’ड़िता की मां ने मंगलवार को थाने में एफआईआर दर्ज करायी है। उसने कहा है कि उसकी नाबालिग पुत्री नवम वर्ग की छात्रा है। वह कोचिंग संस्थान में पढ़ती थी। पिछले 15 नवंबर को कोचिंग शिक्षक धर्मेंद्र कुमार ने उनकी पुत्री को होमवर्क देने के बहाने कोचिंग में रोक लिया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। 

ध’मकी के ड’र से बेटी इस घट’ना के संबंध में घर पर किसी को कोई जानकारी नहीं दी व कोचिंग जाना छोड़ दिया। 10 दिसंबर को उक्त शिक्षक ने उनकी पुत्री का फोटो वायरल कर दिया। इसकी जानकारी जब उन्होंने अपने पति को दी तो पति ने आसपास के लोगों को बैठाकर पंचायती करवायी। लेकिन उपरोक्त शिक्षक के अलावा कोचिंग संचालक हरिओम कुमार, उनके चाचा का लड़का सखीचंद्र राम व अन्य ने पंचायती मानने से इनकार कर दिया और धमकी देते हुए कहा कि तुम्हें जहां जाना है वहां जाओ, मेरा कुछ नहीं होगा। थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि मामले का अनुसंधान कर आरोपितों की गिर#फ्तारी के लिए कार्र’वाई की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.