BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर : जिला स्तरीय अंतर विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में संत जोसेफ के बच्चों ने लहराया परचम, देखें तस्वीरें…

मुजफ्फरपुर : जिला स्तरीय अंतर विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में संत जोसेफ के बच्चों ने लहराया परचम

मुजफ्फरपुर। जिला स्तरीय अंतर विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता-2021 में पानापुर स्थित संत जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने परचम लहराते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है।

इस मौके पर विजेता और उपविजेता को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया। इन बच्चों ने अलग-अलग खेलों में गोल्ड, सिल्वर और ब्राउंज मेडल हासिल किया। बच्चों ने यह साबित कर दिया कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी उतना जरूरी है जितना खाना-पीना और सोना।

इस समारोह के दौरान निदेशक ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं आए हुए अतिथि डीएसओ जयनारायण कुमार, सचिव कबड्डी विनोद कुमार गुप्ता, आरडीएस खेल विभागाध्यक्ष रविशंकर कुमार का अभिवादन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ तिलकोत्सव और स्वागत गान से शुरू की गई। वहीं अतिथियों ने बच्चों को मेडल तथा ट्रॉफी देकर शुभकामनाएं देते हुए छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए खेलकूद के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम का समापन विदाई गीत व प्राचार्य के द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार ने पूरा सहयोग किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.