BIHARBreaking News

सीतामढ़ी में मिले दो कोरोना पॉजिटिव, संक्रमण बढ़ने के बाद भी नहीं सतर्क हो रहे लोग

सीतामढ़ी जिले में कोरोना का डर दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। वहीं, संक्रमण पर नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षात्मक कदम नहीं देखा जा रहा हैं। इधर, जिले के लोग भी कोरोना संक्रमण को लेकर लापरवाह बने हुए हैं। दरअसल, जिले में एक दिन में कोरोना के 2 नए केस मिले है।

कोरोना के मिल रहे मामलों के बाद भी लोग नहीं चेत रहे हैं और बेफिक्र होकर घूम रहे हैं। जिला प्रशासन और स्वास्थ विभाग भी इसको लेकर लापरवाह बना हुआ है। इतना ही नहीं, कहीं भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नहीं दिख रहे है। बाजार में लोग पहले की तरह बिना मास्क के घूम रहे हैं। इस पर अंकुश नहीं लगाया तो कोरोना के मामले और बढ़ने की संभावना बढ़ा सकती है।

जिले के लोग भी कोरोना संक्रमण को लेकर लापरवाह बने हुए हैं।

सीतामढ़ी में फिर मिले दो कोरोना पॉजिटिव मरीज

सीतामढ़ी में फिर से दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया। मिली जानकारी के अनुसार 3 दिन में सदर अस्पताल में आर्टिफिशियल लैब की जांच में दो लोगों की कोरोना जांच पॉजिटिव आया है। सदर अस्पताल में मिली जानकारी के अनुसार पहला सोमवार को परसोनी और दूसरा बुधवार को नगर के कोट बाजार निवासी दोनों युवकों की कोरोना जांच की गई। जिसका रिपोर्ट आने के बाद दोनों पॉजिटिव पाए गए हैं।

बता दें कि दोनों किसी महानगर से लौटकर घर आए थे। जिसके बाद सदर अस्पताल में आर्टिफिशियल लैब में जांच कराई थी। जांच करवाने पर दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दोनों कोरोना पीड़ित मरीज को होम क्वारंटाइन किया गया है। जहां उन्हें कोरोना की दवा दी गई है। बता दें की इन दोनों युवकों द्वारा कोविड टीका नहीं लगाया गया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.