BIHARBreaking NewsSTATE

एक जनवरी को बिहार में छाया रहेगा घना कोहरा, 31 दिसंबर से राज्य में बढ़ जाएगी ठंड

बिहार में एक जनवरी को मौसम अपना असर दिखाएगा। कोहरा के बीच कनकनी बढ़ जाएगी। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 30 दिसंबर यानी आज राज्य के कई जिलों में गरज और बिजली के साथ बारिश होगी। जबकि, 31 दिसंबर से बिहार में रात के तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट आएगी। ऐसे में पटना सहित राज्य के अन्य जिलों में कंपकपी वाली ठंड पड़ने लगेगी। इससे राज्य में अचानक से कनकनी भी बढ़ जाएगी।

मौसम विभाग का कहना है, ‘बिहार में आने वाले 3 दिनों में मौसम पूरी तरह बदल जाएगा। मौसम का जो सिस्टम बन रहा है, उसके प्रभाव से अगले 24 घंटे में राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान है। साथ ही एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की आकाशीय बिजली के साथ गरज का पूर्वानुमान है। हालांकि, अगले दो दिनाें के दौरान रात के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट होगी।’ मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 दिनों तक मध्यम से घने स्तर का कोहरा छाया रहेगा।

इस कारण से बदल रहा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि अभी भी सतह से 0.9 किलो मीटर ऊपर तक दक्षिण पूर्वी हवा का प्रवाह बना हुआ है। साथ ही एक च्रकवाती परिसंचरण का क्षेत्र भी पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं समीपवर्ती बिहार में स्थित है। यह समुद्र तल से 2.1 किमी तक फैला है। इसके साथ ही एक ट्रफ रेखा दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश से दक्षिण बिहार तक गुजर रही है, जो पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं संबद्ध बिहार में स्थित चक्रवाती परिसंचरण से जुड़ा है। यह समुद्र तल से 1.5 किलो मीटर तक फैला है। इस कारण से ही बिहार में मौसम में तेजी से परिवर्तन हो रहा है। इस परिवर्तन में एक जनवरी को भी असर दिखाई देगा।

24 घंटे में राज्य के अधिकांश जिलों में हुई बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई है। इसमें औरंगाबाद में 37.4 एमएम, बोध गया में 36.6 एमएम, चकिया में 26.2 एमएम, गोपालगंज में 25.8 एमएम, कटेया 22.6 एमएम, शेरघाटी में 21.6 एमएम, खुदरा में 20.4 एमएम, मोतिहारी में 19.2 एमएम, जहानाबाद बिक्रम और बाल्मीकी नगर में 18.6 एमएम बारिश हुई है। इस दौरान राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 10 डिग्री जीरोदेई सीवान में दर्ज किया गया है।

प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री के आस पास ही रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम दृश्यता गया में 400 मीटर दर्ज की गई। इस दौरान गया में 400 मीटर दूर कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.