BIHARBreaking NewsSTATE

न्यू ईयर पर जश्न मनाइए, लेकिन सावधान भी रहिए, हर एक होटल को चेक करेगी पटना पुलिस

न्यू ईयर पर राजधानी में होने वाले सेलिब्रेशन और पार्टियों पर पटना पुलिस की नजर है। इसके लिए हर एक थाना को अलर्ट मोड पर रखा गया है। पुलिस का फोकस क्राइम कंट्रोल के साथ-साथ शराब पार्टियों पर भी है।

इसके लिए विशेष तौर पर शहर के हर एक होटल और लॉज को खंगालने यानी वहां की चेकिंग करने के लिए स्पेशल ड्राइव चलाया जा रहा है। पटना के SSP उपेंद्र कुमार शर्मा की तरफ से सभी SDPO और थानेदारों को अपने इलाके में स्पेशल ड्राइव चलाने के लिए खास निर्देश दिया गया है।

5 दिन तक चलेगा स्पेशल ड्राइवर

बुधवार को SSP ने बताया कि स्पेशल ड्राइव लगातार 5 दिनों तक चलेगा। इसकी शुरुआत 28 दिसंबर की रात से ही कर दी गई है। जो 1 जनवरी की रात तक जारी रहेगा। छोटे से लेकर बड़े होटल व लॉज के कमरों को जांच की जाएगी। वहां होने वाले सेलिब्रेशन और न्यू ईयर पार्टी पर सख्त नजर रखी जाएगी। अगर कोई शराब पार्टी करते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इन सभी के साथ-साथ शराब का अवैध कारोबार करने वालों, उसकी सप्लाई करने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर है।

गौरतलब है कि जहरीली शराब कांड के बाद जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्ण शराब बंदी कानून का रिव्यू किया था तो उसके बाद पटना पुलिस ने स्पेशल ड्राइव चलाकर शहर के हर होटल और लॉज को लगातार खंगाला था। वहां ठहरने वाले लोगों की जांच की थी। इस स्पेशल ड्राइव में अलग-अलग जगहों से काफी सारे लोग पकड़े गए थे।

सार्वजनिक जगहों पर न लगाएं भीड़
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने 31 दिसंबर, 1 और 2 जनवरी के दिन सभी पार्कों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। SSP ने भी पटना के लोगों से सरकार के इस आदेश और कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि लोग न्यू ईयर का सेलिब्रेशन अपने घर पर ही करें। सार्वजनिक जगहों बाहर में जमावड़ा नहीं लगाएं। शहर के अंदर सभी थाना क्षेत्रों में सिक्योरिटी कड़ी रहेगी। अपने एरिया में हर थाना की पुलिस लगातार पेट्रोलिंग करेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.