“आप दुसरों के घर आयोजित इवेंट को चार चांद लगाने वाले हैं, आपके सुख-दुख के लिए कोई नहीं सोचता. आप भी इंसान हैं आपको भी मान सम्मान मिलना चाहिए” उक्त बातें मुजफ्फरपुर इवेंट वेल्फेयर एसोसिएशन के संयोजक ऑक्सीजन बाबा के नाम से प्रसिद्ध बिहार गुरु अविनाश तिरंगा ने एसोसिएशन के द्वारा महाराज पैलेस मोतीझील में आयोजित नव वर्ष मिलन समारोह-2022 का उद्घाटन करते हुए कहीं.

अविनाश तिरंगा ने कहा कि इवेंट से जुड़े सभी सहयोगियों के कल्याण एवं समस्याओं का समाधान ही मेरी प्राथमिकता होगी. मुजफ्फरपुर इवेंट वेलफेयर एसोसिएशन इवेंट व्यवसाय से जुड़े सभी साथियों के सुख-दुख में खड़ा मिलेगा.


समारोह को संबोधित करने वालों में अध्यक्ष शंकर चौधरी, सचिव सोनू सिंह, उपाध्यक्ष दिलीप गुप्ता, अभय कुमार सिंह, राम जी चौधरी, नवीन झा, वीरेंद्र कुमार, विक्की जी, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, दीना बाबू, बैजू भाई, धीरज जी, प्रदीप जी, उपसचिव नवीन जी, अमर कुमार, सोनू जी, राजकुमार चौधरी, झांकी बाबा, सुशील शर्मा, विजय मुस्कान, सचिन कुमार, मंटू, संगठनमंत्री बंटी सिंह बाबला, नागेंद्र कुमार, शेखर जी, अनिल चौधरी, धर्मेंद्र यादव, विजय राठौड़, सीबी सुदर्शन, सुरेश चौधरी, धर्मेंद्र गुप्ता, लोहा सिंह, विमलेश जी, हरि सोनी, अंकुर जालान, प्रदीप शर्मा, एवं सभी प्रकार के डेकोरेशन साउंड लाइट पंडाल वीडियो फ्लावर एवं अन्य इवेंट गतिविधि के प्रतिनिधि गण लगभग 300 उपस्थित हुए पुराने साल की विदाई और नए साल के आगमन के उपलक्ष में सब लोग उपस्थित रहे संचालन संगठन के प्रवक्ता नवीन उद्घोषक ने किया.





Leave a Reply