Breaking News

मुजफ्फरपुर में वसुधा केंद्र संचालक की गो’ली मा’रकर ह’त्या

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना के भेरगरहा चौक पर दिनद’हाड़े अप’राधियों ने लू’टपाट कर वसुधा केंद्र संचालक की गो’ली मा’रकर ह’त्या कर दी। अपराधियों को पकड़ने में बगल के एक नाई दुकानदार भी घायल हो गया। अप’राधियों से हाथा’पाई और धक्का-मुक्की करने लगा। इसी दौरान एक अ’पराधी ने उस पर पि’स्टल निकालकर फायरिं’ग कर दिया। वह बचने के लिए भागा। इसी दौरान लड़खड़ा कर गिर पड़ा। जिसमें उसका पैर टूट गया।

बाइक भी लूटकर ले गए अ’पराधी

भागने के दौरान अपरा”धियों ने महिला मीणा देवी पर भी दो राउंड फायरिंग कर दी। हालांकि वे बाल-बाल बच गयी। बाइक सवार तीन अपराधी एक राहगीर की बाइक भी लूटकर ले गए। मृतक की पहचान सकरा थाना के चन्दनपट्टी के पंकज कुमार झा (35) के रूप में हुई है। वह भेरगरहा चौक पर वसुधा केंद्र चलाता था। इसके साथ ग्राहकों के आधार कार्ड से उनके खाता से रुपये निकालकर भी देता था। घटना के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। आसपास के लोग कैश लूटने की बात भी बता रहे हैं। लेकिन, नकदी कितना था। इसका पता अभी नहीं चला है।

वारदात के बाद बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

वारदात के बाद बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

समस्तीपुर की तरफ से आए थे अपराधी
स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि बाइक से तीन अपराधी समस्तीपुर की तरफ से आये थे। वसुधा केंद्र पर आए और संचालक पर पिस्टल तानकर लूटपाट करने लगे। संचालक के विरोध करने पर उसे तीन गोली मार दी। जिससे मौके पर उसकी मौत हो गयी। गोली की आवाज सुनकर दहशत फैल गया। वसुधा केंद्र पर कई ग्राहक खड़े थे जो भागकर अपनी जान बचाने में जुटे रहे।

आक्रोशित लोग कर रहे बवाल
घटना की सूचना के बाद सकरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही लोगों का आक्रोश भड़क उठा। जमकर नोकझोंक हुई। पुलिसकर्मियों के समझाने के बाद भी कोई शांत नहीं हुआ। हंगामा और बवाल करना शुरू कर दिया। मुज़फ़्फ़रपुर-समस्तीपुर हाइवे को जाम कर दिया गया है। भारी बवाल और हंगामा के बीच पुलिस समझाने का प्रयास करने में जुटी है। थानेदार सरोज कुमार भी मौके पर मौजूद हैं। शव को उठाने का प्रयास किया जा रहा है।

नाई दुकानदार ने दिखाई दिलेरी
वसुधा केंद्र के बगल में अरविंद ठाकुर का नाई की दुकान है। गोली मारने के बाद जब अपराधी भागने वाले थे। तभी उसने पकड़ने की कोशिश की और उनसे भिड़ गए। लेकिन, फायरिंग होने पर उसने अपनी जान बचाई। पर उसका पैर टूट गया। उसे समस्तीपुर इलाज के लिए भेजा गया है।

मुजफ्फरपुर की तरफ भागे अपराधी
स्थानीय महिला मीणा देवी ने बताया कि वह वसुधा केंद्र से पैसा निकलवाने आयी थी। तभी देखा कि तीन अपराधी फायरिंग कर रहे हैं। उनके साथ भी छिनतई का प्रयास किया। विरोध करने पर फायरिंग भी किया। लेकिन, वह बच गयी। घटना के बाद अपराधी मुजफ्फरपुर की तरफ भाग निकले। मुजफ्फरपुर में CM के कार्यक्रम को लेकर चाक चौबंद व्यव्यस्था सुबह से है। बावजूद दिनदहाड़े अपराधियों ने वारदात को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.