अगर आपकी इकलौती संतान बेटी है और उसने सीबीएसई स्कूल से 10वीं पास की है तो बोर्ड उसे स्कॉलरशिप देगा। सीबीएसई की ओर से 11वीं, 12वीं की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति की व्यवस्था की गई है। इसे बोर्ड ने सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप का नाम दिया है। वर्ष-2021 में 10वीं पास करने वाली सिंगल गर्ल चाइल्ड 17 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। आवेदन को स्कूल की ओर से वेरीफिकेशन करते हुए इसकी रिपोर्ट सीबीएसई को देनी होगी।
स्कूल 31 दिसंबर से 25 जनवरी तक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करेंगे। इसे लेकर सीबीएसई ने निर्देश दिया है। होली मिशन के निदेशक जीके मल्लिक ने बताया, बोर्ड की स्कॉलरशिप पोर्टल से लॉगइन कर स्कूल वेरीफिकेशन करेंगे। उन्हाेंने बताया कि इस छात्रवृत्ति से छात्राओं को फायदा होगा।
स्कॉलरशिप के लिए यह होगी पात्रता
- सीबीएसई स्कूल से 10वीं पास कर 11वीं या 12वीं में पढ़ाई कर रही छात्रा, जो इकलौती संतान हो
- 10वीं में 60 फीसदी या उससे अधिक अंक हासिल करने वाली छात्रा स्कॉलरशिप के लिए पात्र।
- उस छात्रा को लाभ मिलेगा, जिसकी ट्यूशन फीस हर माह 1500 रुपए से अधिक न हो।
- 11वीं, 12वीं कक्षा में इसमें 10 फीसदी बढ़ोतरी के साथ स्कॉलरशिप मिलेगी
- एक वर्ष बाद स्कॉलरशिप को रिन्यू किया जाएगा। जब छात्रा 11वीं में 50 फीसदी अंक के साथ 12वीं में जाएगी।
- एनआरआई छात्रा को भी इसका लाभ मिल सकता है, लेकिन उसकी ट्यूशन फीस अधिकतम 6 हजार हो।



ऐसे होगा वेरीफिकेशन
- स्कूल बोर्ड के लिंक https://cbse.gov.in-Scholarship पर जाकर लॉगइन करेंगे
- लॉगइन के बाद स्कूल छात्राओं का एप्लीकेशन दिखेगा
- छात्रवृत्ति गाइडलाइन के अनुसार, आवेदन स्वीकृत या अस्वीकृत होगा
- दोनों स्थिति में स्वीकृत या अस्वीकृत को स्कूल पोर्टल पर अपलोड करेंगे
- एक बार स्टेटस अपलोड होने के बाद उसमें संशोधन नहीं होगा
- अगर आवेदन पेंडिंग होता है स्टूडेंट स्कूल से संपर्क कर सकते हैं।




Leave a Reply