नया साल आने में कुछ दिन बाकी हैं, ऐसे में पटना जू में टिकटों की प्री बुकिंग शुरू हो चुकी है। बीते 2 दिनों में यहां 800 टिकट की बुकिंग की जा चुकी है। कुछ ऐसा ही इको पार्क का है, जहां 25 दिसंबर से प्री बुकिंग शुरू है। पटना जू और इको पार्क में 1 जनवरी को नए साल पर 50 से 55 हजार लोग पहुंचते हैं।
पटना जू राजधानी के सैलानियों के लिए नए साल का जश्न मनाने का सबसे फेवरेट पिकनिक स्पॉट रहा है। भीड़ इस तरह की होती है कि टिकट बुकिंग काउंटर कम पड़ जाते हैं। इसी को देखते हुए इस बार पटना जू और इको पार्क प्रशासन ने प्री टिकट बुकिंग 25 दिसंबर से ही शुरू कर दी है।
ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से हो रही बुकिंग
प्री बुकिंग के लोग पटना जू काउंटर के साथ ही patnazoo.com पर ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। इस बार भी यहां वयस्कों के लिए टिकट की कीमत 100 रुपए रखी गई है, जबकि बच्चों के लिए टिकट की कीमत 50 रुपए है। हालांकि, कोरोना संक्रमण और ओमिक्रोन की आशंका को देखते हुए बिना मास्क के एंट्री नहीं दी जाएगी। जू प्रशासन की तरफ से गेट नं 1 पर 11 टिकट काउंटर बनाये जाएंगे।



वहीं, गेट नंबर 2 पर 5 टिकट काउंटर होंगे। टिकट मैनुअल भी काटा जाएगा। भीड़ को देखते हुए पुलिस पेट्रोलिंग के साथ एंबुलेंस की भी व्यवस्था रहेगी। मास्क के लिए पेट्रोलिंग टीम होगी, जो जू में मास्क खोल कर रखने वालों पर नजर रखेगी। जू के 3डी थिएटर में भी सभी शो के लिए प्री बुकिंग हो रही है।




Leave a Reply