BIHARBreaking NewsSTATE

नए साल के जश्न की तैयारी, 1307 पीस श’राब जब्त, पुलिस को देख कार रोक भागे त’स्कर

मोतिहारी में पुलिस ने एक कार से 1307 पीस (डिब्बा) शराब बरामद किया। कार में गुप्त रूप से तहखाना बनाकर तस्करों ने शराब छिपा रखा था। गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमा’री कर कार से श’राब जब्त किया है। वहीं, तस्कर मौके से फरार है। माना जा रहा है कि नए साल के जश्न की तैयारी के लिए शरा’ब को बिहार लाया जा रहा था। जब्त शराब की कीमत 6 लाख रुपए आंकी गई है।

छतौनी थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया, ‘सूचना मिली थी कि एक कार से अवनीश सिंह शराब लेकर आ रहा है। इसके बाद पुलिस ने छोटा बरियारपुर हवाई अड्डा के पास छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को देख कार को रोक तस्कर भाग निकले। फिर पुलिस ने तलाशी शुरू की। कार में ऊपर से तो पहले कुछ पता नहीं चला, लेकिन सूचना के आधार पर जब सीट को खुलवाया गया तो उसके नीचे भारी मात्रा में शराब रखी मिली।’

डिक्की और फर्श में बना रखा था गुप्त बॉक्स

थाना अध्यक्ष ने बताया, ‘शराब से भरी कार को थाना लाया गया। जहां सीट के अंदर और डिक्की के अंदर गुप्त बॉक्स बना कर शराब छिपा कर रखा गया था।’ थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया, ‘जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो अवनीश सिंह के नाम से मोबाइल का पेपर बरामद हुआ। वहीं, कार बंगाल के रेखा दास भट के नाम से रजिस्टर्ड है। कार मालिक पर FIR दर्ज की जा रही है।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.