बिहार के मुजफ्फरपुर में रविवार सुबह बड़ा हा’दसा हो गया। बेला फेज- 2 स्थित नूडल्स फैक्ट्री का बॉयलर फ’टने से भी’षण धमा’का हो गया। इसमें काम कर रहे अब तक 6 मजदूरों की मौ’त की पुष्टि हुई है। वहीं, 6 की हालत गंभी’र है। बताया जा रहा है हाद#सा इतना भी’षण है कि मृत’कों की बॉडी की शिनाख्त नहीं हो पा रही है। किसी का सिर्फ हाथ मिल रहा है तो किसी का सिर्फ पैर।
बताया जा रहा है कि धमाके के कारण बगल की चूड़ा और आटा फैक्ट्री भी क्ष’तिग्रस्त हो गई। उसके अंदर काम कर रहे 2 लोग भी घा’यल हो गए है। सभी घायलों की भी पहचान अब तक नहीं हो पाई है। मौके पर IG सहित DM-SSP पहुंच गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।


घटनास्थल के बाहर जुटे लोग।
5 KM दूर तक हुई धमाके की आवाज
धमाके की आवाज करीब 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। नूडल्स फैक्ट्री पूरी तरह ध्वस्त हो गई। फिलहाल मौके पर 5 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची हैं। बेला थाना और मिठनपुरा थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई है।

फैक्ट्री के उड़ गए परखच्चे।
…लगा भूकंप आ गया

आसपास के लोगों ने बताया, ‘धमाके की वजह से आसपास की धरती भी हिल गई। हमलोगों को पहले भूकंप आने का अहसास हुआ। कुछ लोग तो अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए। हालांकि, बाद में पता चला कि बायलर फटने की वजह से धरती हिली है।’



Leave a Reply